• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha: रेड करने पहुंची टीम तो सरकारी इंजीनियर फेंकने लगे नोट, घर से दो करोड़ कैश बरामद

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भुवनेश्वर ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ षडंगी के अनुगुल स्थित आवास सहित चार स्थानों और राज...और पढ़ें

By Aditya KumarEdited By: Aditya Kumar
Publish Date: Fri, 30 May 2025 03:08:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 May 2025 03:21:41 PM (IST)
Odisha: रेड करने पहुंची टीम तो सरकारी इंजीनियर फेंकने लगे नोट, घर से दो करोड़ कैश बरामद
रेड करने पहुंची टीम तो इंजीनियर ने फेंके नोट

HighLights

  1. सतर्कता विभाग की संयुक्त छापेमारी में पकड़ाया कैश।
  2. विजिलेंस टीम को देख कैश बाहर फेंकने की कोशिश।
  3. रेड के दौरान आठ डीएसपी समेत कई अधिकारी मौजूद।

नई दुनिया, नेशनल डेस्क (Baikuntha Nath Sarangi)। रिटायरमेंट से दो दिन पहले इंजीनियर साहब के घर छापेमारी हुई और दो करोड़ कैश बरामद भी हुए। मामला ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर की है जहां ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य इंजीनियर बैकुंठनाथ षाडंगी के कुल सात ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने रेड डाला। आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ षाडंगी के राजधानी भुवनेश्वर समेत दो ठिकानों से कैश बरामद किया है।

एक घर से 90 लाख, दूसरे से 1.10 करोड़ कैश बरामद

जानकारी हो कि चीफ इंजीनियर बैकुंठनाथ षाडंगी के अनुगुल स्थित घर से 90 लाख रुपये और राजधानी स्थित उनके आवास से 1.10 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। अनुगुल, पुरी, कटक और ढेंकानाल के सतर्कता विभागों द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की जा रही है। शुक्रवार के दिन बैकुंठनाथ षाडंगी के अनुगुल स्थित आवास सहित चार स्थानों और राज्य के तीन अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।


दो दिन बाद रिटायर होने वाला था मुख्य अभियंता

मुख्य अभियंता बैकुंठनाथ षाडंगी दो दिन बाद ही अपने पद से सेवानिवृत्त होने वाले था। इस बीच विभाग की तरफ से इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। खबरों की मानें तो जैसे ही विजिलेंस टीम बैकुंठनाथ षाडंगी के घर पहुंची, चीफ इंजीनियर कैश के बंडल बाहर फेंकने की कोशिश भी की मगर नाकाम रहे। विजिलेंस टीम ने उन पैसों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

छापेमारी में आठ डीएसपी समेत कई शामिल

इस औचक छापेमारी में पुलिस विभाग के कई लोग शामिल थे। खबरों के अनुसार, आठ डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर, छह एसआई और कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। बताया यह भी जा रहा है कि विशेष न्यायाधीश, सतर्कता, अनुगुल द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत तलाशी ली गई।

कहां-कहां हुई रेड?

  • अनुगुल का एक दो मंजिला घर
  • भुवनेश्वर में एक फ्लैट
  • पुरी के सिउला में एक फ्लैट
  • अनुगुल में एक रिश्तेदार का घर
  • अनुगुल में सारंगी का पैतृक घर
  • अनुगुल में एक दो मंजिला पैतृक भवन
  • षाडंगी का सरकारी ऑफिस

इसे भी पढ़ें... Ankita Bhandari हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद… जानिए क्या किया था पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता ने