• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Operation Sindoor: भारतीय सेना का नया वीडियो, आतंकी ठिकानों पर सटीक हमलों की झलक

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया, जिसमें आतंकी ठिकानों पर किए गए सटीक हमले दिखाए गए। वीडियो में डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई क...और पढ़ें

By ADITYA KUMAREdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 04 Sep 2025 03:15:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Sep 2025 03:15:24 AM (IST)
Operation Sindoor: भारतीय सेना का नया वीडियो, आतंकी ठिकानों पर सटीक हमलों की झलक
Operation Sindoor: भारतीय सेना का नया वीडियो

HighLights

  1. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया हाई-डेफिनिशन वीडियो जारी किया।
  2. डीजीएमओ राजीव घई ने कहा, युद्धविराम का प्रस्ताव पाकिस्तान ने दिया था।
  3. पहलगाम हमले के जवाब में 7 मई को आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सेना ने बुधवार को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो जारी किया। हाई-डेफिनिशन फुटेज में ड्रोन और मिसाइलों से हुए हमलों के स्पष्ट दृश्य दिखाए गए हैं। इस वीडियो में डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के उस बयान को भी शामिल किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि युद्धविराम का प्रस्ताव पाकिस्तान की ओर से आया था।

ऑपरेशन सिंदूर संयमित प्रतिक्रिया

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर संयमित प्रतिक्रिया को निर्णायक कार्रवाई में बदलने का उदाहरण है। सेना ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। भारत ने केवल चुनिंदा ठिकानों पर सटीक हमले किए और तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं था।


#NorthernCommand ‘s resolute operations in #OperationSindoor were an exemplar of restraint turning into decisive response. Precision strikes on terror launchpads and the elimination of perpetrators of the #Pahalgam massacre underscore our unwavering pursuit of peace in the… pic.twitter.com/PeUIahQKF6

— NORTHERN COMMAND - INDIAN ARMY (@NorthernComd_IA) September 3, 2025

इन हमलों का मकसद बताया

उत्तरी कमान ने बताया कि इन हमलों का मकसद केवल आतंकियों और उनके ढांचे को निशाना बनाना था। बयान में कहा गया, “आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले और पहलगाम नरसंहार के अपराधियों का सफाया हमारी शांति की अटूट कोशिश का हिस्सा है।”

पाकिस्तान ने दिया था युद्धविराम का प्रस्ताव

वीडियो में बड़े अक्षरों में संदेश और नाटकीय संगीत जोड़ा गया है, जिसमें कहा गया है कि भारत तब तक नहीं रुकेगा जब तक आतंकवाद का सफाया नहीं हो जाता। इसमें मई महीने का क्लिप भी है, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई साफ कहते हैं कि पाकिस्तान के समकक्ष अधिकारी ने युद्धविराम का प्रस्ताव दिया था।

ऑपरेशन सिंदूर के कुछ दुर्लभ फुटेज

इससे पहले भारतीय वायु सेना ने भी ऑपरेशन सिंदूर के कुछ दुर्लभ फुटेज साझा किए थे। इन दृश्यों में आतंकियों के ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले नजर आते हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे। इसके जवाब में भारत ने 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया और 26 आतंकियों का सफाया किया।

इसे भी पढ़ें... चीन के निशाने पर अमेरिका... बीजिंग परेड में चिनफिंग बोले- 'शांति व युद्ध में चुने एक ऑप्शन'