• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक… रूस दौरा भी रद्द, 9 मई को जाने वाले थे

Pahalgam Attack Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मौकों पर साफ शब्दों में कह चुके हैं कि पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश की आत्मा पर हमला है और दोषिय...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 30 Apr 2025 07:57:25 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Apr 2025 02:43:47 PM (IST)
पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक… रूस दौरा भी रद्द, 9 मई को जाने वाले थे
पीएम मोदी। (फाइल फोटोे)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने सेना को दिया फ्री हैंड
  2. बोले- सेना की क्षमता पर पूरा भरोसा
  3. आतंकवाद का खात्मा करके रहेंगे

एजेंसी, नई दिल्ली (Pahalgam Attack Update)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुधवार को पहली बार मोदी कैबिनेट की बैठक हुई है। थोड़ी देर में फैसलों की जानकारी दी जाएगी। बैठक के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह, राजनाथ सिंह, एस जयशंकर और जेपी नड्डा के साथ भी अलग से मुलाकात की। साथ ही पीएम मोदी ने अपना रूस दौरा भी रद्द कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को मॉस्को रवाना होने वाले थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन और अहम बैठकें की। इनमें सुरक्षा पर केंद्रीय समिति (सीसीएस) और राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति सीसीपीए की बैठक शामिल है।

कैबिनेट समितियों में सबसे शक्तिशाली मानी जाने वाली सीसीपीए को सुपर कैबिनेट भी कहा जाता है। CCPA राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों की समीक्षा और निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसी ही एक बैठक फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई थी, जहां सुरक्षा की समीक्षा की गई और आतंकवाद का मुकाबला करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इसके बाद ही 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले किए थे।


राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) के वर्तमान सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अध्यक्ष के रूप में शामिल हैं। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी हैं।

एक दिन पहले ही सेना को दिया है फ्री हैंड

ये बैठकें ऐसे समय हो रही हैं, जब एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सेना को फ्री हैंड दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश को सेना की क्षमता पर पूरा भरोसा है। कब, कैसे और कहां एक्शन लेना है, यह भी सेना तय करेगी। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद का खात्मा करके रहेंगे।

यह निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर बुलाई गई एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान लिया गया। 90 मिनट तक चली इस बैठक में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख - सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह शामिल हुए।

यहां भी क्लिक करें - ‘अगले 24 से 36 घंटों में हमला करेगा भारत’... पाकिस्तान के सूचना मंत्री का दावा, बोले- हमारे पास पुख्ता सूचना