• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pak मीडिया का दावा- राफेल ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान, पाकिस्तानी वायुसेना भी अलर्ट पर

Indian Military Strike: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव है। पाकिस्तान में आशंका जताई जा रही है कि भारत हमला करेगा। वहीं शहबा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 30 Apr 2025 07:39:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Apr 2025 02:19:22 PM (IST)
Pak मीडिया का दावा- राफेल ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान, पाकिस्तानी वायुसेना भी अलर्ट पर
राफेल लड़ाकू विमान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
  2. 2 विदेशी नागरिकों सहित 26 पर्यटक मारे गए थे
  3. हमले के बाद भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

एजेंसी, इस्लामाबाद (Indian Military Strike)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव पर बयान दिया है। गुटेरेस ने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहनावज शरीफ से फोन पर बात की और संयम बरतने की अपील की।

गुटेरेस का मानना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं। यह टकराव दुनिया को बर्दाश्त नहीं है। दोनों देश ऐसे कदम उठाने से बचें, जिनके परिणाम दुखद हो सकते हैं।

इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से टेलीफोन पर बातचीत की और पहलगाम घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

शरीफ ने एक्स पर लिखा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से टेलीफोन पर बातचीत हुई। मैंने एक बार फिर साफ किया कि पाकिस्तान हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ है। साथ ही आतंकवाद फैलाने के भारत के निराधार आरोपों को खारिज करता है। पहलगाम घटना की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच का आह्वान किया... पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन चुनौती मिलने पर पूरी ताकत से अपनी संप्रभुता की रक्षा करेगा।


Pak मीडिया का दावा- राफेल ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में भरी उड़ान

इस बीच, पाकिस्तानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि बीती रात भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों ने कश्मीर के हवाई क्षेत्र में गश्त की, जिसका पाकिस्तानी वायुसेना ने तुरंत जवाब दिया और गतिविधियों पर निगाह रखी।

‘अगले 24 से 36 घंटों में हमला करेगा भारत’

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के अंदर पाकिस्तान हमला कर सकता है। तरार ने एक्स पर लिखा कि उनके पास भारत की इस साजिश की विश्वसनीय खुफिया जानकारी है।

तरार का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम नरसंहार को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ एक्शन के लिए देश की सेना को खुली छूट दी है। इससे पहले पीएम मोदी कह चुके हैं कि पहलगाम के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी।

बता दें, 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 22 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। इनमें दो विदेशी भी शामिल थे। आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछकर हमला किया।

पाकिस्तान भी जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार: तरार

  • तरार ने अपनी एक्स पोस्ट में चेतावनी भी दी कि भारत हमला करता है तो पाकिस्तान की ओर से निर्णायक जवाब दिया जाएगा और क्षेत्र में किसी भी गंभीर परिणाम के लिए भारत को जवाबदेह ठहराया जाएगा।
  • बकौल तरार, पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार रहा है और इस संकट के दर्द को सही मायने में समझता है। हमने दुनिया में कहीं भी आतंकवाद के सभी रूपों की हमेशा निंदा की है।
  • यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने भारत को धमकी दी है। इससे पहले शहबाज शरीफ सरकार के कई मंत्री भारत को परमाणु हमले की धमकी दे चुके हैं। वहीं भारत सरकार ने ऐसी कोई धमकी नहीं दी है।

naidunia_image

यहां भी क्लिक करें - BJP vs Congress: ‘भाजपा के राज में ही क्यों होते हैं आतंकी हमले’... रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भड़की भाजपा

संसद में बोले पाकिस्तान के डिप्टी पीएम- ईंट का जवाब पत्थर से देंगे

इस बीच, पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री इशाक डार ने संसद में कहा कि भारत को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने सिंधु जल समझौता रद करने के लिए पहलगाम का "नाटक" रचा है।

naidunia_image

सीनेट के सत्र को संबोधित करते हुए डार ने कहा, हम पहल नहीं करेंगे, लेकिन अगर भारत ने कुछ किया तो यह सिर्फ जैसे को तैसा वाली प्रतिक्रिया नहीं होगी, बल्कि हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। डार पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी हैं।

यहां भी क्लिक करें - पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स अकाउंट भारत में बैन, कहा था- ‘तय है कि भारत हमला करेगा’

Pakistan has credible intelligence that India intends carrying out military action against Pakistan in the next 24-36 hours on the pretext of baseless and concocted allegations of involvement in the Pahalgam incident.

Indian self assumed hubristic role of Judge, Jury and… pic.twitter.com/WVW6yhxTJ0

— Attaullah Tarar (@TararAttaullah) April 29, 2025