• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pahalgam Attack Update: कश्मीर में 48 टूरिस्ट स्पॉट बंद, स्लीपर सेल की मदद से आतंकी कर सकते हैं हमला

Pahalgam Attack Update: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा है। भारत में लोगों की मांग है कि मोदी सरकार को पाकिस्तान में अड...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 29 Apr 2025 09:46:46 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Apr 2025 12:13:41 PM (IST)
Pahalgam Attack Update: कश्मीर में 48 टूरिस्ट स्पॉट बंद, स्लीपर सेल की मदद से आतंकी कर सकते हैं हमला
कश्मीार के पर्यटन स्थल की फाइल फोटो।

HighLights

  1. पहलगाम आतंकी हमले के बाद एकजुटे देश
  2. विपक्ष भी पूरी तरह सरकार के साथ खड़ा है
  3. अब संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग उठी

एजेंसी, नई दिल्ली (Pahalgam Attack Update)। पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने 48 पर्यटन स्थलों को पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। ये पर्यटन स्थल ऑफबीट और ट्रैकिंग से जुड़े पर्यटन स्थल हैं। इनमें एलओसी पर स्थित अमन कमान सेतु, नांबला वाटरफॉल, कुपवाडा में मिलनगाह भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी यहां स्लीपर सेल की मदद से हमले को अंजाम दे सकते हैं।

इस बीच, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की है। कांग्रेस चाहती है कि इस विशेष सत्र में पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) और उसके बाद के हालात पर चर्चा हो।


सोमवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी को लिखे अपने पत्र में खरगे ने कहा, इस समय, जब एकता और एकजुटता जरूरी है, विपक्ष का मानना ​​है कि संसद के दोनों सदनों का जल्द से जल्द विशेष सत्र बुलाना महत्वपूर्ण है।

खरगे के मुताबिक, संसद का विशेष सत्र बुलाकर सभी 22 अप्रैल को निर्दोष नागरिकों पर पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले से निपटने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प और इच्छाशक्ति का एक शक्तिशाली प्रदर्शन करेंगे। हमें उम्मीद है कि सत्र तदनुसार बुलाया जाएगा। कांग्रेस के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने मंगलवार सुबह पत्र जारी किया।

naidunia_image

(पीएम मोदी को राहुल गांधी की चिट्ठी।)

पार्टी लाइन से अलग बयान न दें नेता

इससे पहले कांग्रेस नेतृत्व ने अपने नेताओं को निर्देश दिया कि वे पहलगाम आतंकवादी हमले पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से अलग कोई सार्वजनिक बयानबाजी न करें। यह आदेश कई कांग्रेस नेताओं द्वारा आतंकवादी हमले पर की गई टिप्पणियों के बाद आया है, जिससे विवाद पैदा हो गया और तीखी आलोचना हुई।

कांग्रेस ने भीषण हमले के दो दिन बाद आयोजित सर्वदलीय बैठक में कहा था कि वह आतंकवादी हमले के जवाब में केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का समर्थन करेगी।

यहां भी क्लिक करें: ‘कभी भी हमला कर सकता है भारत’... पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को सता रहा डर

यहां भी क्लिक करें: डॉन न्यूज, समा टीवी सहित पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर भारत सरकार ने लगाया बैन, दे रहे थे झूठी जानकारी