Parliament Security Breach: TMC के नेताओं के साथ ललित झा की तस्वीरें, BJP ने कहा- यह संबंध चिंताजनक
बंगाल भाजपा ने संसद में घुसपैठ मामले में तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संसद में घुसपैठ मामले का मास्टरम ...और पढ़ें
By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 15 Dec 2023 08:52:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 Dec 2023 08:52:29 PM (IST)
TMC के नेताओं के साथ ललित झा की तस्वीरें।HighLights
- बंगाल भाजपा नेता ने टीएमसी के नेताओं के साथ ललित झा की तस्वीरें शेयर कीं।
- भाजपा ने कहा कि तस्वीरों से लग रहा है कि घटना से तृणमूल का गहरा संबंध।
डिजिटल डेस्क, कोलकाता। बंगाल भाजपा ने संसद में घुसपैठ मामले में तृणमूल कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने संसद में घुसपैठ मामले का मास्टरमांइड ललित झा की तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ तस्वीरें साझा की हैं। ललित झा की राज्य के पूर्व मंत्री व तृणमूल विधायक तापस राय के साथ कई तस्वीरें मिली हैं।
बंगाल भाजपा का गंभीर आरोप
इन तस्वीरों में ललित तापस राय, तृणमूल युवा कांग्रेस के महासचिव सौम्य बक्सी और पार्टी नेता राजेश शुक्ला भी ललित झा के साथ दिख रहे हैं। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि ललित झा के साथ में तापस राय, सौम्य बक्सी और राजेश शुक्ला दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीरें बेहद गंभीर संबंध तृणमूल कांग्रेस और ललित झा के बीच दिखा रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस संबंध में बोलना चाहिए। वह आखिर चुप क्यों हैं।
टीएमसी ने दिया जवाब
सुकांत की पोस्ट पर टीएमसी ने भी जवाब दिया। तापस राय ने बचाव करते हुए कहा कि बंगाल भाजपा अध्यक्ष को गंभीर मुद्दे पर थोड़ा परिपक्व होना चाहिए। वह ऐसे मुद्दे पर राजनीति कर बचकानी हरकत कर रहे हैं। वह तस्वीर जो दिखा रहे हैं, वह 2020 में सरस्वती पूजा की है। मैं एक जनप्रतिनिधि हूं, ऐसे में कई लोगों से मिलना होता है। कई लोग तस्वीरें खिचाते हैं, जिनको मैं जानता भी नहीं हूं।
उन्होंने अपनी सफाई में आगे कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। यह संसद की सुरक्षा से जुड़ा है। भाजपा को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए। ऐसे में इसकी जांच हो। मैं इसमें दोषी पाया जाता हूं, तो राजनीति छोड़ दूंगा।