• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना मेट्रो परिचालन में देरी, अब सितंबर तक शुरू होने का अनुमान; सुरक्षा जांच पूरी

पटना में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण के परिचालन की तैयारी अंतिम चरण में है, लेकिन अब इसे 15 अगस्त या 23 अगस्त की बजाय सितंबर में शुरू किए जाने का ...और पढ़ें

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 09 Aug 2025 05:03:44 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Aug 2025 05:03:44 AM (IST)
पटना मेट्रो परिचालन में देरी, अब सितंबर तक शुरू होने का अनुमान; सुरक्षा जांच पूरी
पटना में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण के परिचालन की तैयारी अंतिम चरण में है

HighLights

  1. पटना में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण के परिचालन की तैयारी अंतिम चरण में है
  2. अब इसे 15 अगस्त या 23 अगस्त की बजाय सितंबर में शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है
  3. मेट्रो परिचालन शुरू होने से पहले इस महीने के अंत तक ट्रायल रन करने की योजना है।

एजेंसी, पटना। पटना में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण के परिचालन की तैयारी अंतिम चरण में है, लेकिन अब इसे 15 अगस्त या 23 अगस्त की बजाय सितंबर में शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार के मुख्य विद्युत निरीक्षक जगदीश कुमार ने शुक्रवार को पटना मेट्रो के विद्युत प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा तथा गुणवत्ता की समीक्षा की।

यह निरीक्षण पटना मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएमआरसीएल) और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने मेट्रो के रिसीविंग सब स्टेशन, सहायक सब स्टेशन, डिपो और अन्य विद्युत कनेक्शनों की जांच की, ताकि विद्युत सुरक्षा और संचालन की सटीकता सुनिश्चित की जा सके।


6.5 किलोमीटर लंबा

पटना मेट्रो परियोजना का प्राथमिकता कॉरिडोर मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक 6.5 किलोमीटर लंबा है, जहां मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरो माइल, और न्यू आईएसबीटी स्टेशनों का निर्माण अंतिम चरण में है। इस डिपो में 32 तीन-कोच वाली मेट्रो ट्रेनों का रखरखाव और तकनीकी निरीक्षण होगा।

मेट्रो परिचालन शुरू होने से पहले इस महीने के अंत तक ट्रायल रन करने की योजना है। पहले मेट्रो रेक पुणे से 20 जुलाई को पटना पहुंच चुका है। परियोजना में अब विद्युत कार्य पूरी होने के बाद ट्रायल रन की तैयारी पर जोर दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- Bihar Liquor Smuggling: नेपाल, झारखंड, यूपी और पंजाब से आ रही शराब की चौंकाने वाली रिपोर्ट