• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Kisan Samman Yojana Alert: इन किसानों को नहीं मिलेगी 10वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

केंद्र सरकार 10 करोड़ किसानों को 10वीं किस्त जारी करेगी, जबकि इस योजना के तहत अभी तक 12 करोड़ किसान पंजीकृत हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 31 Dec 2021 10:37:08 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 Dec 2021 02:49:59 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
PM Kisan Samman Yojana Alert: इन किसानों को नहीं मिलेगी 10वीं किस्त, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Samman Yojana Alert । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जनवरी 2022 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक इस बार 10 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों को किस्त जारी की जाएगी। साथ ही यह भी जानकारी है कि करीब दो करोड़ किसानों के नाम इस लिस्ट में नहीं है। नए साल पर 2 करोड़ से ज्यादा किसानों को 2 हजार रुपये की किस्त मिलने में देरी हो सकती है। ऐसे में यदि आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेते हैं तो तत्काल लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें कि आपके खाते में पैसा जमा हो रहा है या नहीं।

10 करोड़ किसानों को मिलेगा पैसा

केंद्र सरकार 10 करोड़ किसानों को 10वीं किस्त जारी करेगी, जबकि इस योजना के तहत अभी तक 12 करोड़ किसान पंजीकृत हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 10 करोड़ किसानों को पैसा ट्रांसफर करना है। 10वीं किस्त के लिए दो करोड़ से ज्यादा किसानों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे में किसानों को अपना स्टेटस चेक जरूर कर लेना चाहिए।


देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

किसानों की 10वीं किस्त जारी करने के साथ प्रधानमंत्री करीब 351 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को 14 करोड़ रुपए से अधिक का इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे, जिससे 1.24 लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री एफपीओ के साथ चर्चा करेंगे और राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहेंगे।

किसान भाई ऐसे चेक करें अपनी सम्मान निधि का स्टेटस

किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों को 10वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा। यहां 'किसान कॉर्नर' के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद 'लाभार्थियों की सूची' के ऑप्शन पर क्लिक करें। अपने राज्य जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें और 'गेट रिपोर्ट' के ऑप्शन पर क्लिक करने पर अपनी सम्मान निधि का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

जानें क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसान परिवारों को हर साल 6000 रुपए की सम्मान निधि दी जाती है। केंद्र सरकार हर 4 महीने के अंतराल पर 2000 रुपए की तीन समान किसानों के खातों में जमा करती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।