• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका-भारत संबंधों पर Donald Trump के बयान के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, रिश्तों को लेकर बड़ा बयान

PM Modi Responds to Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-अमेरिका संबंधों पर दिए गए बयानों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 06 Sep 2025 11:41:10 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Sep 2025 11:41:10 AM (IST)
अमेरिका-भारत संबंधों पर Donald Trump के बयान के बाद पीएम मोदी की प्रतिक्रिया, रिश्तों को लेकर बड़ा बयान
डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया धन्यवाद
  2. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को बताया दोस्त
  3. India-US रिश्तों को बताया सकारात्मक

एजेंसी, नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका संबंधों पर प्रतिक्रिया दी है। मोदी ने ट्रंप को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं और दोनों देशों के बीच का रिश्ता सकारात्मक और वैश्विक साझेदारी का प्रतीक है।

ट्रंप ने हाल ही में भारत और अमेरिका के रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए पहले कहा था कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे नकारते हुए भारत को अपना स्थायी दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उनके अच्छे मित्र हैं और दोनों देशों के रिश्तों को लेकर किसी को चिंता नहीं करनी चाहिए।


EU पर नाराजगी जताई

व्यापार समझौतों पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत समेत कई देशों के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है। हालांकि, उन्होंने यूरोपीय संघ (EU) पर नाराजगी जताई और गूगल पर लगाए गए 3.5 अरब डॉलर के जुर्माने को अनुचित बताया।

भारत की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने भी बयान दिया कि भारत-अमेरिका का रिश्ता लोकतांत्रिक मूल्यों, साझा हितों और लोगों के आपसी रिश्तों पर आधारित है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोनों देश व्यापार और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर जुड़े रहेंगे।

Deeply appreciate and fully reciprocate President Trump's sentiments and positive assessment of our ties.

India and the US have a very positive and forward-looking Comprehensive and Global Strategic Partnership.@realDonaldTrump @POTUS https://t.co/4hLo9wBpeF

— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2025

राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं का समर्थन करता हूं- पीएम मोदी

अब पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों के सकारात्मक आकलन की मैं गहराई से सराहना करता हूं और पूरी तरह समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक सकारात्मक, दूरदर्शी, व्यापक और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।”

ये भी पढ़ें: PM Modi मेरे हमेशा दोस्त रहेंगे: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप ने बदले सुर, रिश्तों में दरार को लेकर कही ये बात