• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BRICS Summit: पीएम मोदी की अध्यक्षता में ब्रिक्स सम्मेलन संपन्न, आतंकवाद के खिलाफ दिखी एकजुटता

BRICS Summit: ब्रिक्स के 15वें स्थापना वर्ष के मौके पर भारत को इसकी अध्यक्षता का मौका मिला है।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Thu, 09 Sep 2021 04:38:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Sep 2021 07:56:05 PM (IST)
BRICS Summit: पीएम मोदी की अध्यक्षता में ब्रिक्स सम्मेलन संपन्न, आतंकवाद के खिलाफ दिखी एकजुटता

BRICS Summit: 13वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन जारी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसकी अध्यक्षता कर रहे हैं। अपनी अध्यक्षीय भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि यह भी पहली बार हुआ कि BRICS ने “Multilateral systems की मजबूती और सुधार” पर एक साझा स्टैंड लिया। हमने ब्रिक्स “Counter Terrorism Action Plan” भी अडॉप्ट किया है। पिछले डेढ़ दशक में ब्रिक्स ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। आज हम विश्व की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक प्रभावकारी आवाज़ हैं। विकासशील देशों की प्राथमिकताओं पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए भी यह मंच उपयोगी रहा है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि ब्रिक्स अगले 15 वर्षों में और परिणामदायी हो।

बैठक के अहम फैसले

  • सभी नेताओं ने अफगानिस्तान पर 'New Delhi Declaration' अपनाने पर सहमति जताई। इसके मुताबिक अफगानिस्तान में सभी मुद्दे बिना किसी हिंसा के, शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाए जाएं, ताकि देश में शांति, स्थिरता और कानून का राज स्थापित हो सके।
  • सभी ने आतंकवाद के सभी रुपों और तरीकों की घोर निंदा की और आतंकवादियों की सीमा-पार की गतिविधियों, नेटवर्क और फंडिग की भर्त्सना की।
  • सभी देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधारों को नई गति देने और इसे ज्यादा असरदार, सक्षम और विकासशील देशों को शामिल करने योग्य बनाने पर बल दिया।
  • ब्रिक्स देशों ने कोविड-19 वायरस की उत्पत्ति की जानकारी हासिल करने को लेकर सहयोग बढ़ाने और वैश्विक टीकाकरण पर जोर दिया।

इस बैठक में रुस ने एक बार फिर साबित किया कि वो भारत का सर्वकालिक दोस्त है। जिस मुद्दे को पीएम मोदी उठाना चाहते थे, उस मुद्दे को रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुटिन ने पूरे जोर-शोर से उठाया। उन्होंने साफ तौर पर अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता के बाद आतंकवादी गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ने की आशंका जताई और कहा कि अफगानिस्तान को किसी भी हालत में आतंकवादियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाए।


Afghanistan should not become a threat to its neighbouring countries, a source of terrorism and drug trafficking: Russian President Vladimir Putin during 13th BRICS Summit pic.twitter.com/UN3oLbejRr

— ANI (@ANI) September 9, 2021

आपको बता दें कि साल 2021 में पांच देशों के समूह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत ने की। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। इससे पहले साल 2016 में उन्होंने गोवा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की थी। इस बैठक में ब्राजील के राष्ट्रपति जाइर बोलसोनारो, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा शामिल हुए उपस्थित हुए।