• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात के जूनागढ़ में दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने देने के पोस्टर, पुलिस ने हटवाए

पुलिस का यह भी कहना है कि उनकी मौजूदगी में दलित समाज के महिला पुरुषों का कालभैरव मंदिर में प्रवेश भी कराया गया।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 07 Jan 2022 06:10:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Jan 2022 09:26:47 PM (IST)
गुजरात के जूनागढ़ में दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने देने के पोस्टर, पुलिस ने हटवाए

अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ जिले में दलितों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने की हिदायत वाला पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। मालिया पोखोर गांव में कंप्यूटर से प्रिंंट किये गये पोस्टर गांव में लगाये गये जिसमें हरिजन व मेघवाल जाति के लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचकर दलितों को मंदिर में प्रवेश से रोकने के लिए लगाये गए पोस्टर हटवा दिये हैं। जूनागढ जिले की मालिया तहसील के पोखोर ग्राम पंचायत के नाम से गांव में दलित विरोधी पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। इसका वीडिया वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई तथा मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिये हैं, पुलिस पोस्टर को लेकर इसकी जांच कर रही है कि यह किसने लगाये।

हाल इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पोस्टर में लेिखा गया है कि गांव के कालभैरव मंदिर तथा मंदिर परिसर में हरिजन तथा मेघवाल जाति के लोग प्रवेश नहीं करें और इस बात का खास ध्यान रखें। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई तथा पुलिस उपाधीक्षक ने मय दलबल के मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवा दिये। पुलिस का यह भी कहना है कि उनकी मौजूदगी में दलित समाज के महिला पुरुषों का कालभैरव मंदिर में प्रवेश भी कराया गया।


जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी रुवार शाम तक वाईब्रेंट गुजरात निवेशक सम्मेलन की तैयारियां में व्यस्त होने के कारण इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। गत दिनों अहमदाबाद की जीएलएस युनिवर्सिटी के बाहर एक दलित छात्र की रैगिंग का मामला सामने आया था। इस मुद्दे पर कार्यवाही नहीं होने को लेकर विधायक जिग्नेश मेवाणी ने अपने समर्थकों के साथ दो दिन पहले ही नवरंगपुरा पुलिस थाने का घेराव भी किया था।