• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Power Cut in Uttar Pradesh: 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के 14 उप केंद्रों पर होगी बिजली कटौती… उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अधिकारियों के अनुसार, अमेठी के गौरीगंज स्थित 132 केवी पावर हाउस की मरम्मत का कार्य कई दिनों से लंबित है...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 13 Aug 2024 03:27:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Aug 2024 07:07:10 AM (IST)
Power Cut in Uttar Pradesh: 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के 14 उप केंद्रों पर होगी बिजली कटौती… उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील
अमेठी के गौरीगंज में स्थित है 132 केवी पावर हाउस, जिसकी मरम्मत की जाना है।

HighLights

  1. गौरीगंज और अमेठी के क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली
  2. 2 लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर होगा असर
  3. UPPCL ने की जरूरी काम निपटाने की अपील

ब्यूरो, अमेठी (Power Cut in Uttar Pradesh)। 14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी देते हुए अपने जरूरी काम समय पर निपटाने और धैर्य रखने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अनुसार, 14 अगस्त को अमेठी के गौरीगंज के सराय भागमानी स्थित 132 केवी पावर हाउस में मरम्मत का कार्य किया जाना है। इस कारण सुबह ढाई घंटे बिजली गुल रहेगी। 14 बिजली उपकेंद्रों के करीब 2 लाख उपभोक्ताओं को परेशानी होगी।


विद्युत प्रेषण खंड सुल्तानपुर के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार के अनुसार, बिजली कटौती का समय सुबह 5.30 बजे से 8 बजे तक बताया गया है। यानी ढाई घंटे लोगों को बिना बिजली के रहना होगा। उनके मुताबिक, यह कार्य जनहित में प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।

naidunia_image

UP Power Cut: गौरीगंज-अमेठी के इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

33 केवीए गौरीगंज तहसील, अमेठी, एचएएल, ममता स्टील, जामो, गौरीगंज ग्रामीण, बरनाटीकर, बहोरखा, पीठीपुर, मुसाफिरखाना तहसील, बेनीपुर तहसील, हतवा, मलिक मोहम्मद जायसी हॉस्पिटल और कौहार क्षेत्र।

आसानी से होगी बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई

बिजली संबंधी शिकायतें लेकर अब उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में बिजली निगम के उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई का दायरा बढ़ा दिया है।

नई व्यवस्था के मुताबिक, अब हर सोमवार को सभी अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) और अधीक्षण अभियंता (एसई) अपने-अपने कार्यालय में सुनवाई करेंगे। इसके लिए क्रमश: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक का समय तय किया गया है।