• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

"...तो मैं रिटायर हो जाऊंगा", राजनीति छोड़ देगें प्रशांत किशोर? PK ने NDA की जीत के गिनाए तीन प्रमुख कारण

Bihar Politics: जन सुराज पार्टी की हार के बावजूद प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बिहार सुधारने के अपने मिशन से पीछे हटने से साफ इनकार कर दिया है। च...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 18 Nov 2025 01:24:58 PM (IST)Updated Date: Tue, 18 Nov 2025 04:16:12 PM (IST)
"...तो मैं रिटायर हो जाऊंगा", राजनीति छोड़ देगें प्रशांत किशोर? PK ने NDA की जीत के गिनाए तीन प्रमुख कारण
जन सुराज की हार के बाद प्रशांत किशोर ने बिहार को सुधारने के अपने संकल्प को दोहराया।

HighLights

  1. चुनाव में बड़े पैमाने पर नकद वितरण आरोप।
  2. 20 नवंबर को PK का उपवास कार्यक्रम।
  3. महिलाओं को दो लाख देने की सरकार को चुनौती।

डिजिटल डेस्क: जन सुराज पार्टी की हार के बाद प्रशांत किशोर (Prahsant Kishor) ने साफ कहा है कि वह बिहार को सुधारने के अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे। चंपारण के भितिहरवा आश्रम में मीडिया से बातचीत करते हुए PK ने दोहराया कि बिहार छोड़ देने की उम्मीद करना एक भ्रम है, क्योंकि उनका लक्ष्य राज्य में बुनियादी परिवर्तन लाना है। उन्होंने 20 नवंबर को उपवास करने की घोषणा की, जिसे उन्होंने आत्ममंथन और जनता के प्रति अपनी निष्ठा का प्रतीक बताया।

'हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 हजार रुपये दिए गए'

प्रशांत किशोर का कहना है कि चुनावी नतीजों के बावजूद बिहार की असली चुनौती रोजगार, पलायन और गरीबी है, और इन्हीं मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन यह कहना कि वोट 10 हजार रुपये में बिक गया, बिहार के मतदाताओं का अपमान है।


PK ने दावा किया कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर नकद हस्तांतरण हुआ और करीब 60 से 62 हजार महिलाओं को हर विधानसभा क्षेत्र में 10-10 हजार रुपये दिए गए, जिसका सीधा असर नतीजों में दिखा। उन्होंने कहा कि मतदान के आखिरी दो घंटों में अचानक 15–20% वोटिंग बढ़ जाना संदेह पैदा करता है, और कई जगह जीविका दीदियों को वोट दिलाने का लक्ष्य सौंपा गया, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठे।

PK ने NDA की जीत के तीन प्रमुख कारण बताए

उन्होंने चुनाव विश्लेषकों का हवाला देते हुए कहा कि इस बार NDA की जीत तीन प्रमुख कारणों से संभव हुई— बड़े स्तर पर नकदी वितरण, जंगलराज के भय का इस्तेमाल कर ध्रुवीकरण, और जातिगत आधार पर वोट का विपरीत ध्रुवीकरण।

PK ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वाकई महिलाओं का भला करना लक्ष्य है, तो अगले छह महीनों में हर महिला को दो लाख रुपये दिए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और पलायन व गरीबी पर रोक लगेगी। PK ने वादा किया कि अगर सरकार यह कदम उठाती है तो वे राजनीति छोड़ देंगे और जन सुराज NDA का समर्थन करेगा।

#WATCH | Patna, Bihar | Jan Suraaj founder Prashant Kishor says, "What position am I holding that I should resign? I had said that if (JDU) gets more than 25 seats, I will retire. From which position should I resign? I did not say that I will leave Bihar. I have left politics. I… pic.twitter.com/IxEcdyZzMZ

— ANI (@ANI) November 18, 2025

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी महिला को राशि न मिलने पर वे खुद हस्तक्षेप करेंगे। इसके लिए वे एक नंबर जारी करने वाले हैं, जिस पर शिकायत की जा सकेगी। PK ने कहा कि वे सीधे नीतीश कुमार से मिलकर महिलाओं की समस्याओं का समाधान कराएंगे।

मैं किस पद पर हूं कि इस्तीफा दूं- PK

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं किस पद पर हूं कि इस्तीफा दूं? मैंने कहा था कि अगर (JDU) को 25 से ज़्यादा सीटें मिलीं, तो मैं रिटायर हो जाऊंगा। मुझे किस पद से इस्तीफा देना चाहिए? मैंने ये नहीं कहा कि मैं बिहार छोड़ दूंगा। मैंने राजनीति छोड़ दी है। मैं राजनीति नहीं करता, लेकिन मैंने ये भी नहीं कहा कि मैं बिहार के लोगों के लिए बोलना बंद कर दूंगा..."

जन सुराज की हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को वे भितिहरवा आश्रम में एक दिन के उपवास पर बैठेंगे। उनका कहना है कि बिहार में बदलाव राजनीति से नहीं, बल्कि जनता की सामूहिक इच्छा से संभव होगा और वे इसके लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar में नई सत्ता का खाका तैयार! नीतीश सरकार का नया 16+14+3+1+1 फार्मूला, मांझी ने बताया मंत्रिमंडल का पूरा गणित