• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

कुंभ में फेमस हुए IIT वाले बाबा ने रचाई शादी, कर्नाटक की इंजीनियर बनीं हमसफर

महाकुंभ के दौरान अपनी उच्च शिक्षा और आध्यात्मिक जीवन के संगम से दुनिया को हैरान करने वाले अभय सिंह (IIT बाबा) अपनी पत्नी के साथ झज्जर स्थित घर पहुंचे।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 05:33:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 05:33:06 PM (IST)
कुंभ में फेमस हुए IIT वाले बाबा ने रचाई शादी, कर्नाटक की इंजीनियर बनीं हमसफर
कुंभ में फेमस हुए IIT वाले बाबा ने रचाई शादी

HighLights

  1. IIT खड़गपुर से पासआउट अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से रचाई शादी
  2. शिवरात्रि पर हिमाचल के मंदिर और फिर कोर्ट मैरिज कर पत्नी संग घर लौटे
  3. महाकुंभ में संन्यासी के रूप में प्रसिद्ध हुए थे सासरौली निवासी अभय सिंह

डिजिटल डेस्क। महाकुंभ के दौरान अपनी उच्च शिक्षा और आध्यात्मिक जीवन के संगम से दुनिया को हैरान करने वाले अभय सिंह (IIT बाबा) अपनी पत्नी के साथ झज्जर स्थित घर पहुंचे। अभय सिंह ने बीते 15 फरवरी को शिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी रूप भी दिया।

कर्नाटक की बहू और झज्जर का बेटा

अभय सिंह की पत्नी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से वह भी एक इंजीनियर हैं। वर्तमान में यह नवविवाहित जोड़ा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहा है। अभय सिंह के झज्जर पहुंचने पर उनकी माता ने पारंपरिक तरीके से बहू की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर गृह प्रवेश कराया। उनके पिता कर्ण सिंह, जो झज्जर के प्रतिष्ठित वकील और बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं, ने इस मिलन पर प्रसन्नता व्यक्त की।


आखिर कौन हैं 'IIT बाबा' अभय सिंह?

अभय सिंह की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। वह उन चुनिंदा युवाओं में शामिल हैं जिन्होंने भौतिक सुख-सुविधाओं और शानदार करियर को छोड़कर अध्यात्म का रास्ता चुना था।

आईआईटी का सफर: अभय सिंह ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (B.Tech) किया है।

करोड़ों का पैकेज ठुकराया: शिक्षा पूरी करने के बाद उन्हें विदेशों से करोड़ों रुपये के सैलरी पैकेज के ऑफर मिले थे। उन्होंने कुछ समय तक एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी भी की।

प्रयागराज महाकुंभ से मिली पहचान: नौकरी के दौरान ही उनका मन अध्यात्म की ओर झुक गया। उन्होंने सब कुछ त्याग कर संन्यास ले लिया। प्रयागराज महाकुंभ के दौरान जब वह नगा साधुओं और अन्य संतों के बीच अपनी 'IIT' की डिग्री के साथ नजर आए, तो मीडिया और सोशल मीडिया पर वह 'IIT बाबा' के नाम से रातों-रात मशहूर हो गए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सेंध... बैरियर तोड़ अंदर घुसी कार, स्पीकर के दफ्तर के पास रखा गुलदस्ता, पुलिस ने ड्राइवर को दबोचा