
Punjab Exit Poll 2022 । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान होने का साथ ही आज शाम को एग्जिट पोल के नतीजे भी जारी कर दिए गए हैं। पंजाब सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के एग्जिट पोल आना शुरु हो गए हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माय इंडिया की एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की संभावना है। एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी को 76 से 90 सीटें मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को 19 से 31 सीटें मिल सकती है। अकाली दल को 7 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। भाजपा व सहयोगी दलों को 1 से 4 सीटें मिलने की संभावना है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एग्जिट पोल के नतीजों को नकार दिया है और आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के सवाल पर चन्नी ने कहा कि 10 तारीख तक चुनाव परिणाम का इंतजार करें।
अब ये बक्से ही बताएंगे कि क्या होना है तो इंतजार कीजिए 10 मार्च तक: एक्जिट पोल पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिहं चन्नी pic.twitter.com/fRXlaJQLn7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2022
न्यूज-24 और चाणक्य का एक्जिट पोल
पार्टी- अनुमानित सीटें
आप- 100 सीटें
कांग्रेस- 10 सीटें
शिरोमणि अकाली दल - 06 सीटें
भाजपा- 01 सीट
India Today और Axis My India की एग्जिट पोल
पार्टी- अनुमानित सीटें
CONG - 19-31
BJP व सहयोगी दल - 1-4
AAP - 76-90
SAD+ - 7-11
OTH - 0-2
TV9 Polstrat का एग्जिट पोल
पार्टी- अनुमानित सीटें
कांग्रेस - 24-29
आप - 56-61
अकाली दल प्लस - 22-26
अन्य 0-6
इंडिया न्यूज, जन की बात का एग्जिट पोल
पार्टी- अनुमानित सीटें
आप 60-84
भाजपा 03-07
कांग्रेस 18-31
शिअद 12-19
अन्य 00-03
ABP+C Voter एग्जिट पोल
पार्टी- अनुमानित सीटें
कांग्रेस 32-38
आप 51-61
अकाली दल प्लस 20-26
भाजपा प्लस 26-32
रिपब्लिक इंडिया- पी मार्क का एग्जिट पोल
पार्टी अनुमानित सीटें
आप 62-70
कांग्रेस 23-31
शिअद 16-24
अन्य 01-03
Times Now के एग्जिट पोल में आप को बहुमत का अनुमान
टाइम्स नाऊ-वीटो के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत की संभावना जताई गई है। टाइम्स नाऊ-वीटो की एग्जिट पोल रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 70 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस पार्टी को 22 और अकाली दल गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा गठबंधन को पांच और अन्य को एक सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है।

10 मार्च को आएंगे असली नतीजे
पंजाब सहित सभी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के असली नतीजे 10 मार्च को आएंगे लेकिन उससे पहले 7 मार्च यानी आज शाम को उत्तर प्रदेश के आखिरी चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आना शुरू हो जाएंगे। ऐसे में वोटिंग खत्म होने के बाद सबकी नजर इस बात होगी कि आखिर इन सभी विधानसभा चुनाव में किस पार्टी की जीत हो रही है और कौन सी पार्टी की हार हा रही है।
जिसको मिली 59 सीट, पंजाब में उसी की सरकार
पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं और इस लिहाज से जिस भी पार्टी को यहां 59 सीटों पर जीत हासिल हो जाएंगे, उसी दल की पंजाब में सरकार बनेगी। पंजाब में मुख्य मुकाबला, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के अलावा भाजपा और उसके सहयोगी दलों के बीच है।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस बार अलग पार्टी बनाकर भाजपा के साथ विधानसभा चुनाव लड़े हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी चुनाव पर पहले सरकार बनाने का दावा कर रही थी लेकिन चुनाव में ऐन वक्त पर कवि कुमार विश्वास के आरोपों में आम आदमी पार्टी बैकफुट पर आ गई।
कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तानी नेताओं के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था और साथ ही यह भी कहा था कि साल 2017 के विधानसभा के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि मैं स्वतंत्र पंजाब का पहला प्रधानमंत्री बनूंगा।