• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया, बोले-सबूत मेरे फोन में मौजूद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का गंभीर आरोप लगाया है।

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 01:48:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 01:53:18 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का आरोप लगाया, बोले-सबूत मेरे फोन में मौजूद

HighLights

  1. दोनों के बीच बहस हुई, तो नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे
  2. लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता, माइक बंद कर दिया जाता है
  3. राहुल गांधी के इन आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर फोन टैपिंग का गंभीर आरोप लगाया है। उनका दावा है कि सरकार के खिलाफ उनके द्वारा लगाए गए सभी आरोपों के सबूत उनके फोन में मौजूद हैं और इसी वजह से केंद्र सरकार के इशारे पर उनका फोन टैप कराया जा रहा है।

पिछले कुछ समय से राहुल गांधी चुनाव में धांधली और एसआईआर (SIR) जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर लगातार हमलावर हैं। इसी कड़ी में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर आमने-सामने बहस की चुनौती दी है।


दोनों के बीच बहस हुई, तो नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे

राहुल ने दावा किया कि अगर उन दोनों के बीच बहस हुई, तो नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बहस में वह साबित कर देंगे कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है और कौन देश विरोधी है। राहुल के मुताबिक, ऐसी कई अहम जानकारियां उनके फोन में हैं, जिसके चलते फोन टैपिंग की जा रही है।

लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता, माइक बंद कर दिया जाता है

इंस्टाग्राम पर एक 'आस्क मी' सेशन के दौरान, जब राहुल से पूछा गया कि अगर बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार है, तो वह बाहर बहस की मांग क्यों कर रहे हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जाता और उनका माइक बंद कर दिया जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कृषि कानूनों, वोट चोरी, एसआईआर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में अपनी बात रखने का मौका ही नहीं दिया गया।

राहुल गांधी के इन आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

राहुल गांधी के इन आरोपों पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाते हैं। पार्टी ने तंज कसते हुए यह भी पूछा कि आखिर वह फोन में सबूत रखकर क्या करते हैं?

यह भी पढ़ें- 'दिमागी नक्सल' टिप्पणी पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- कभी भी, कहीं भी कर लें बहस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।