Railway Reservation: एक सप्ताह तक रात के समय 6 घंटे बंद रहेगी रेलवे की आरक्षण प्रणाली, जानिये वजह
Railway Reservation: 11:30 बजे से सुबह 05ः30 बजे तक पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, रद्दीकरण आदि) उपलब्ध नहीं होंगी।
By Navodit Saktawat
Edited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 14 Nov 2021 10:48:52 PM (IST)
Updated Date: Sun, 14 Nov 2021 11:29:03 PM (IST)
Railway Reservation: अगले सात दिनों तक आपको रेल टिकट बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे कोविड-19 के चलते प्रभावित यात्री सेवाओं को सामान्य करने के लिए एक सप्ताह तक रात को छह घंटे के लिए यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) बंद रखेगा। रेल मंत्रालय ने रविवार को बयान जारी कर कहा, सुधार प्रक्रिया 14-15 नवंबर की मध्यरात्रि से शुरू होगी और 20-21 नवंबर की मध्यरात्रि को समाप्त होगी। इस दौरान रात को 11ः30 बजे से सुबह 05ः30 बजे तक पीआरएस सेवाएं (टिकट आरक्षण, वर्तमान बुकिंग, रद्दीकरण आदि) उपलब्ध नहीं होंगी। पीआरएस सेवाओं को छोड़कर 139 समेत पूछताछ समेत अन्य सभी सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रहेंगी। बता दें कि शुक्रवार को ही रेलवे ने मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए "विशेष" टैग हटाने व महामारी से पहले के किराये पर तत्काल प्रभाव से लौटने का आदेश जारी किया था।