• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सोने का समय भी हुआ तय, लोअर बर्थ का इन्हें मिलेगा फायदा

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और आसान और पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 01 Nov 2025 07:25:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Nov 2025 07:25:22 PM (IST)
रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, सोने का समय भी हुआ तय, लोअर बर्थ का इन्हें मिलेगा फायदा
टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव।

HighLights

  1. वरिष्ठ नागरिकों को लोअर बर्थ प्राथमिकता
  2. महिलाओं को भी लोअर बर्थ में प्राथमिकता
  3. सोने का समय रात 10 बजे से सुबह 6 बजे

डिजिटल डेस्क। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने ‘RailOne’ नामक सुपर ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप यात्रियों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन के रूप में कार्य करेगा। इसके जरिए यात्री आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट बुक कर सकेंगे। साथ ही, ऐप पर ट्रेन की लाइव स्थिति, प्लेटफॉर्म जानकारी और अन्य सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

लोअर बर्थ के लिए नई व्यवस्था लागू

अक्सर यात्रियों की शिकायत रहती है कि लोअर बर्थ प्रेफरेंस चुनने के बावजूद उन्हें अपर या मिडिल बर्थ दी जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने अब नई व्यवस्था लागू की है। अब वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को लोअर बर्थ आवंटित करने की विशेष प्राथमिकता दी गई है। हालांकि, यह सुविधा सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी।


‘बुक ओनली इफ लोअर बर्थ इज अवेलेबल’ का नया विकल्प

रेलवे ने एक नया फीचर जोड़ा है ‘Book only if lower berth is available’

इस विकल्प को चुनने पर, अगर लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं है तो टिकट बुक नहीं होगा।

इससे यात्रियों को अपनी पसंद की सीट सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

टीटीई को मिला नया अधिकार

यदि टिकट बुकिंग के समय लोअर बर्थ उपलब्ध नहीं रही और पात्र यात्री को अपर या मिडिल बर्थ मिली हो, तो अब टीटीई यात्रा के दौरान खाली पड़ी लोअर बर्थ ऐसे यात्रियों को आवंटित कर सकेंगे। इससे वरिष्ठ और विशेष श्रेणी के यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

रात 10 से सुबह 6 बजे तक का ‘सोने का समय’

रेलवे ने रिजर्व्ड कोचों में सोने और बैठने के समय को लेकर भी नियम स्पष्ट किए हैं।

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक यात्री अपनी बर्थ पर सो सकते हैं।

दिन में बर्थ पर बैठने की व्यवस्था रहेगी।

आरएसी यात्रियों के लिए दिन में साइड लोअर बर्थ साझा होगी, लेकिन रात में लोअर बर्थ का अधिकार केवल लोअर बर्थ वाले यात्री को होगा।

अग्रिम आरक्षण अवधि घटाकर 60 दिन

रेलवे ने अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) को 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दिया है।

अब यात्री यात्रा की तारीख से केवल 60 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकेंगे।

यह नया नियम 1 नवंबर 2024 से लागू हो चुका है।

रेलवे का उद्देश्य है कि इससे टिकट बुकिंग में पारदर्शिता आए और “सीट ब्लॉकिंग” जैसी प्रवृत्तियों पर रोक लगे।

यह भी पढ़ें- 'कांग्रेस चाहे तो चौथी बार भी कोशिश कर ले...', मल्लिकार्जुन खरगे के बैन वाले बयान पर दत्तात्रेय होसबाले का पलटवार

रेलवे की अपील

मुख्य टिकट निरीक्षक आर.एन. यादव ने बताया कि नया नियम लागू हो चुका है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि बुकिंग करते समय अपनी सीट प्राथमिकता सही दर्ज करें। वरिष्ठ नागरिक, 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं और गर्भवती महिलाएं लोअर बर्थ प्राथमिकता चुनें, जबकि अन्य यात्री भी यदि केवल लोअर बर्थ पर यात्रा करना चाहते हैं तो नया विशेष विकल्प चुन सकते हैं।