• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Rajya Sabha Polls 2024: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, फूट का शिकार हुई समाजवादी पार्टी

Rajya Sabha polls 2024: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के साथ ही कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में भी मतदान हो रहा है। इन दोनों राज्यों में भी क्रॉस वो...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 27 Feb 2024 07:45:04 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Feb 2024 03:02:30 PM (IST)
UP Rajya Sabha Polls 2024: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, फूट का शिकार हुई समाजवादी पार्टी
माना जा रहा है कि यूपी में अखिलेश यादव की पार्टी के कुछ विधायक भाजपा के लिए वोट कर सकते हैं।

HighLights

  1. यूपी की 10, कर्नाटक की 4 और हिमाचल की 1 सीट के लिए चुनाव
  2. 41 सीटों के लिए सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके
  3. इंडिया गठबंधन में फूट की आशंका, लोकसभा चुनाव पर भी असर संभव

एजेंसी, नई दिल्ली/लखनऊ। राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए 3 राज्यों की 15 सीटों के लिए सुबह 9 बजे से वोटिंग जारी है। ये राज्य हैं- उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश। 15 सीटों पर 18 उम्मीदवार मैदान में हैं यानी 3 उम्मीदवारों की हार तय है। माना जा रहा है कि यूपी और कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग होगी। यहां पढ़िए राज्यसभा चुनाव 2024 से जुड़ा हर अपडेट

Rajya Sabha polls 2024 LIVE Updates from UP, HP and Karnataka

हर किसी में सरकार के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत नहीं होती। हर किसी पर दबाव बनाया जाता है। सभी जानते हैं कि बीजेपी किसी भी हद तक जा सकती है। हमारे विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है, पैकेज दिया जा रहा है। जो विधायक ऐसा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। - अखिलेश यादव (अपने विधायकों की क्रॉस वोटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया)

#WATCH | Lucknow: On Rajya Sabha elections, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, " Not everybody has the guts to stand against the Government...pressure is put on everybody, is there anyone who doesn't know that BJP would go to any extent to win. BJP was dishonest during… pic.twitter.com/WFxqpQzeRc

— ANI (@ANI) February 27, 2024

बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को वोट देंगे। हालांकि, वह बसपा न छोड़ने की भी बात कह रहे हैं।


समाजवादी पार्टी के विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबरें आ रही हैं। इस बीच, भाजपा ने कहा है कि सपा ने तीसरा उम्मीदवार उतार कर गलती की। क्रॉस वोटिंग की खबरों के बीच सपा विधायक मनोज पांडेय का सचेतक पद से इस्तीफा दिया है।

समाजवादी पार्टी के विधायक और नेता मनोज कुमार पांडे ने समाजवादी पार्टी विधान मंडल दल उ.प्र. विधान सभा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया। pic.twitter.com/IdZ9ioX2AA— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 27, 2024

#WATCH | Lucknow | I have resigned from the post of Samajwadi Party Chief Whip, says Manoj Kumar Pandey. pic.twitter.com/PaS6kbapBO

— ANI (@ANI) February 27, 2024

सबसे रोचक मुकाबला उत्तर प्रदेश में है। यहां 10 सदस्यों का चुनाव होना है, लेकिन भाजपा ने 11वां उम्मीदवार उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। इस बीच इंडिया गठबंधन में दरार नजर आ रही है। माना जा रहा है कि सपा के कुछ विधायक भाजपा के पक्ष में वोट कर सकते हैं।

naidunia_image

यूपी में भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी

  1. कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह
  2. वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. सुधांशु त्रिवेदी
  3. मथुरा के पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह
  4. योगी सरकार के पहले कार्यकाल में राज्य मंत्री रहीं डॉ.संगीता बलवंत
  5. चंदौली की मुगलसराय सीट की पूर्व विधायक साधना सिंह
  6. प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य
  7. आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन
  8. राज्यसभा के पूर्व सदस्य रहे बिल्डर संजय सेठ

यूपी में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी

  1. राज्यसभा सदस्य जया बच्चन
  2. पूर्व सांसद रामजी लाल सुमन
  3. प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को उम्मीदवार

राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी का गणित

403 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 399 सदस्य हैं, जिनमें तीन विधायक जेल में हैं। तीनों को मतदान में भाग लेने की अनुमति नहीं मिल सकी है। इस आधार पर राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 37 विधायकों के प्रथम वरीयता के वोट चाहिए।

भाजपा को अपने आठों प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए 296 वोट चाहिए। विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का कुल संख्याबल 286 है। सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी के मतदान न करने की स्थिति में भाजपा के पास प्रथम वरीयता के 285 वोट होंगे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो विधायकों का समर्थन मिलने के बाद भी उसे नौ अतिरिक्त मतों की जरूरत होगी।

naidunia_image

वहीं सपा के पास कुल 108 वोट हैं, जबकि अपने तीनों प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए उसे 111 वोट चाहिए। जेल में होने के कारण सपा के दो विधायक मतदान नहीं कर सकेंगे। आइएनडीआइए के घटक के नाते यदि कांग्रेस के दो सदस्य सपा के पक्ष में मतदान कर दें तो भी उसे तीन और मतों की दरकार होगी।

कर्नाटक की चार और हिमाचल की एक सीट के लिए भी मतदान

हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 40 विधायक हैं। कांग्रेस का दावा है कि तीन निर्दलीय विधायक भी उसके साथ हैं। भाजपा के 25 विधायक हैं। कांग्रेस के असंतुष्टों के सहारे भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त दिख रही है।