
एएनआई, अयोध्या। Ram Mandir Latest Visuals: अयोध्या में बन रहा राम मंदिर भव्य और दर्शनीय है। लोग इसे देखने के लिए व्याकुल हैं। सभी राम भक्तों को 22 जनवरी का इंतजार है। इस दिन रामलला के मंदिर का उद्घाटन होगा। फिर अपने प्रभु के दर्शन कर पाएंगे। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें मंदिर की भव्यता और सुंदरता को देख मन गदगद हो जाएगा।
अयोध्या राम मंदिर में 16 जनवरी से पूजन कार्य शुरू हो जाएगा। पहली पूजा कर्म कुटी से शुरू होगी। 22 जनवरी को रामलला मंदिर में विराजमान होंगे।
#WATCH | Latest visuals of the under-construction Ram Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh.
(Source: Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra Trust) pic.twitter.com/WHb23oZKU9
— ANI (@ANI) January 8, 2024
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 17 जनवरी को पुरी के जगन्नाथ मंदिर के परिक्रमा कॉरिडोर का उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और राजा गजपति दिव्य सिंह देव इसका उद्घाटन करेंगे। गोवर्धन मठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती सहित पुरी के मठों के महंत मौजूद रहेंगे।
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर किया जाएगा। विदेश में भारतीय दूतावासों पर प्रसारण किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित भी करेंगे।