• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Reasi Terror Attack: 'India-Pakistan की बातचीत से घाटी में लौटेगी शांति'..., रियासी आतंकी घटना पर बोले उमर अब्दुल्ला

रियासी बस आतंकी हमले पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आतंकी हमला हुआ है। दुर्भाग्य से जिन इलाकों को हमने आतंकवाद से मुक्...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 10 Jun 2024 04:50:48 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Jun 2024 04:50:48 PM (IST)
Reasi Terror Attack: 'India-Pakistan की बातचीत से घाटी में लौटेगी शांति'..., रियासी आतंकी घटना पर बोले उमर अब्दुल्ला
उमर अब्दुल्ला का रियासी आतंकी हमले पर बयान।

एएनआई, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने रियासी आतंकी हमले पर सरकार को पाकिस्तान से बातचीत की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि घाटी में हिंसा धारा 370 की वजह से नहीं थी। भाजपा के यह दावे अब झूठे साबित हो रहे हैं। घाटी में हिंसा को रोकने के लिए दोनों देशों को बैठकर बातचीत करनी होगी।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हमें धोखे में रखकर जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीन लिया गया था। अब हम उम्मीद करते हैं कि सरकार इसमें सुधार करेगी। हमारी मांग है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव कराए जाने चाहिए।


#WATCH | Jammu and Kashmir National Conference vice-president Omar Abdullah says, "...We are hoping that the way we were betrayed is corrected. Statehood should be restored and Assembly Elections should be conducted..."

On the Reasi bus terror attack, he says, "This is not… pic.twitter.com/8il9xHpeSN

— ANI (@ANI) June 10, 2024

रियासी में आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण

रियासी बस आतंकी हमले पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आतंकी हमला हुआ है। दुर्भाग्य से जिन इलाकों को हमने आतंकवाद से मुक्त कराया था, इस नेतृत्व में उन इलाकों में उग्रवाद देखा जा सकता है।

दोनों देशों को बात कर रोकनी होगी घटनाएं

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जिन लोगों ने यह दावा किया था कि यहां हालात सामान्य हैं, उनको सामने आकर जवाब देना चाहिए। हमने हमेशा से कहा कि यहां हालात सामान्य नहीं हैं। हमने हमेशा कहा कि अनुच्छेद 370 की वजह से घाटी में बंदूकें नहीं उठायी जाती हैं। बीजेपी वालों के दावे यह थे कि धारा 370 की वजह से यहां हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए बातचीत का माहौल बनाना होगा। दोनों देशों को इसके लिए भूमिका निभानी होगी।