• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sam Pitroda बोले - ‘भारत के पूर्व में रहने वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन जैसे', BJP का पलटवार- अब समझे राहुल गांधी अनाप-शनाप क्यों बोलते हैं

सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रह...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 08 May 2024 12:54:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 May 2024 01:04:21 PM (IST)
Sam Pitroda बोले - ‘भारत के पूर्व में रहने वाले चीनी, साउथ वाले अफ्रीकन जैसे', BJP का पलटवार- अब समझे राहुल गांधी अनाप-शनाप क्यों बोलते हैं
Sam Pitroda Controversy: एक विदेशी चैनल से चर्चा में सैम पित्रोदा ने यह बात कही। देखिए वीडियो

HighLights

  1. इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं सैम पित्रोदा
  2. बोले- भारत के पूर्वी हिस्से के लोग चीनियों की तरह दिखते हैं
  3. भाजपा ने टिप्पणी को 'नस्लवादी और विभाजनकारी' बताया

एजेंसी, नई दिल्ली। राहुल गांधी के गुरु माने जाने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के ताजा बयान पर नया विवाद खड़ा हो गया है। भारत की अनेकता में एकता को समझाते हुए सैम पित्रोदा कुछ ऐसा कह गए जो विवादित हो गया। भाजपा ने मुद्दे को लपकने में देरी नहीं की।

सैम पित्रोदा ने एक विदेशी चैनल से चर्चा के दौरान कहा कि भारत विविधता भरा देश है, जहां पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में रहने वाले अरब जैसे, उत्तर भारत में रहने वाले अंग्रेजों जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं।


सैम पित्रोदा ने आगे कहा, इससे फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहनें हैं। उन्होंने दोहराया कि राम मंदिर, हनुमान, बजरंग दल जैसे मुद्दों से भारत का विकास नहीं होगा।

"We could hold together a country as diverse as India, where people on East look like Chinese, people on West look like Arab, people on North look like maybe White and people in South look like Africa" 💀💀

(VC : @TheStatesmanLtd) pic.twitter.com/aPQUyJflag

— Darshan Pathak (@darshanpathak) May 8, 2024

रविशंकर प्रसाद बोले- सैम पित्रोदा भारत को नहीं समझते

सैम पित्रोदा के बयान पर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बयान को नस्लवादी और विभाजनकारी करार देते हुए कहा कि सैम पित्रोदा भारत को क्या समझेंगे। अब समझ में आया कि राहुल गांधी इतने अनाप-शनाप बयान क्यों देते हैं। सैम पित्रोदा को ही राहुल ने अपना गुरु बना रखा है।

कांग्रेस ने भी किया किनारा

कांग्रेस ने भी सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा बयान मंजूर नहीं।