• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sambhal Hinsa Update: यूपी के संभल में स्कूल और इंटरनेट बंद… बाहरियों के आने पर रोक, हिंसा में 4 की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा

उत्तर प्रदेश के संभल में आज हालात सामान्य हैं। रविवार को भड़की हिंसा के बाद पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात है। इंटरनेट और स्कूल बंद है। इसके अलावा क...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 25 Nov 2024 09:51:59 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Nov 2024 02:36:45 PM (IST)
Sambhal Hinsa Update: यूपी के संभल में स्कूल और इंटरनेट बंद… बाहरियों के आने पर रोक, हिंसा में 4 की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा
संभल में ऊंचाई पर मस्जिद बनी है और आसपास संकरी गलियां हैं, जहां पत्थरबाजी हुई थी।

HighLights

  1. रविवार को हुआ था जामा मस्जिद का सर्वे
  2. सर्वे के दौरान गलियों में हुआ था पथराव
  3. कई आरोपी अब भी पुलिस हिरासत में

ब्यूरो/एजेंसी, संभल (Sambhal Violence Update)। उत्तर प्रदेश के संभल में आज इंटरनेट बंद है। जामा मस्जिद में सर्वे के मुद्दे पर भड़की हिंसा के बाद आज स्कूल भी बंद हैं। प्रशासन ने बाहरी लोगों के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

इस बीच, कलेक्टर ने रविवार को भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। दो मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें 315 बोर की गोली लगने से मौत की बात सामने आई है।

naidunia_image

Sambhal Violence Update: रविवार को भड़का था मंदिर-मस्जिद मुद्दा

  • जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिंदू पक्ष ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट के आदेश पर ही सर्वे किया जा रहा है। रविवार को दूसरे दौर का सर्वे था, जिस दौरान हिंसा भड़क गई।
  • कोर्ट ने 19 नवंबर को फैसला सुनाया था। उसी रात को सर्वे टीम मस्जिद पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष ने दूसरे दौर के सर्वे के लिए 24 नवंबर, रविवार का दिन तय किया था।
  • रविवार सुबह 7.30 बजे एडवोकेट कमिश्नर ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में सर्वे शुरू किया। इसकी जानकारी मिलते ही गलियों में लोग जमा होना शुरू हो गए और पत्थरबाजी भी शुरू हो गई।
  • पुलिस ने बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पहले लाठीचार्ज किया और आंसू गैस छोड़ी। बाद में पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़े। इस दौरान कुछ युवकों को गोली लग गई।
  • रविवार को पुलिस ने दो युवकों की मौत की पुष्टि की थी। देर रात यह आंकड़ा 4 पर पहुंच गया। सोमवार को शहर में हालात सामान्य हैं। एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है।
  • पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे टीम को बाहर निकाला था। बाद में हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने बताया कि सर्वे पूरा हो गया है। 29 नवंबर को कोर्ट में रिपोर्ट पेश की जाएगी।

naidunia_image

विस्फोटक पदार्थ की बिक्री पर रोक

प्रशासन ने संभल में हालात सामान्य करने के लिए कुछ सख्त कदम उठाए हैं। हिंसा पर कोई राजनीति न हो, इसके लिए संभल जिले में बाहरियों के आने पर रोक लगा दी गई है। बता दें, सांसद चंद्रशेखर आज संभल आना चाह रहे थे।


साथ ही, जिले में विस्फोटक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। जो लोग अपने घरों की छतों पर पत्थर और ईंटें जमा करते नजर आएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।