School Closed June 2023: भीषण गर्मी के कारण मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार में स्कूल बंद, पढ़िए राज्यवार अपडेट
School Closed June 2023: अधिकारियों को उम्मीद है कि प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 12 Jun 2023 10:00:40 AM (IST)
Updated Date: Mon, 12 Jun 2023 10:00:40 AM (IST)
School closed summer News School Closed June 2023: देश के बड़े हिस्से में मानसून (Monsoon) का बेसब्री से इंतजार हो रहा है, लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी (Heat Wave) का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर स्कूलों (School Closed) पर पड़ रहा है।
ताजा खबर यह है कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), बिहार (Bihar) और झारखंड (Jharkhand) में अभी स्कूल नहीं खोलने का फैसला किया गया है। यहां पढ़िए राज्यवार अपडेट
मध्य प्रदेश: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) में 19 जून से पहले स्कूल नहीं खुलेंगे। इंदौर में 12 जून से स्कूल खोलने की तारीख तय की गई थी, लेकिन कलेक्टर ने अपने ताजा आदेश में 19 जून की तारीख तय की है। मध्य प्रदेश के शहरों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
(विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
बिहार: राजधानी पटना में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने 18 जून तक सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। अधिकारियों का मानना है कि 18 जून के बाद प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
झारखंड: राज्य के शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने आदेश जारी किया है कि गर्मी की छुट्टी के बाद 12 जून को खुलने वाली स्कूल अब 15 जून को खुलेंगे। आदेश सभी सरकारी, गैर सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू किया गया है। सोमवार यानी 12 जून से सारे स्कूलों को खोलने की तैयारी थी।
मैदानों में गर्मी, पर्यटकों ने किया पहाड़ों का रुख
उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ते ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न पहाड़ी पर्यटन स्थलों पर भीड़ उमड़ पड़ी। होटलों में 80 से 90 प्रतिशत तक आक्युपेंसी रही।
उत्तराखंड में भी सप्ताहांत में बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। वीकएंड पर शहर के 80 प्रतिशत होटल फुल हैं। करीब 25 हजार से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे हैं। मसूरी भी पर्यटकों से गुलजार है।
कश्मीर भी पूरी तरह से पर्यटकों से पटा हुआ है। कश्मीर में होटल और हाउसवोट बुक हैं। जम्मू के पर्यटनस्थल पत्नीटाप, सनासर, डोडा का भद्रवाह, कठुआ के बनी व सरपथ में पर्यटकों का तांता है।