पहाड़ों पर कुदरत का कहर, जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी, NH-44 समेत 530 से ज्यादा सड़कें बंद
Weather Update: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कुदरत का सफेद कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 24 Jan 2026 04:04:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Jan 2026 04:04:39 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बर्फबारी।HighLights
- सफेद चादर में लिपटी वादियां, मुश्किल में जिंदगानी
- जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक होने से हजारों पहाड़ों में फंसे
- दिल्ली NOTAM और खराब मौसम से विमान सेवा प्रभावित
डिजिटल डेस्क। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में कुदरत का सफेद कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक हो रही भारी बर्फबारी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जहां पर्यटक इस नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं का संकट खड़ा हो गया है।
![naidunia_image]()
पहाड़ों पर 'सफेद आपातकाल'
उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले 48 घंटों से जारी भारी हिमपात ने विकास की गति पर ब्रेक लगा दिया है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में दो से तीन फुट तक बर्फ की मोटी चादर जम गई है, जिससे बिजली, पानी और संचार जैसी आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।
NH-44 समेत 500 से अधिक सड़कें बंद
भारी बर्फबारी और भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है:
- जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44): रामबन और उधमपुर के बीच भूस्खलन के चलते इस मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। उधमपुर के जखानी चौक पर भी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
- हिमाचल का हाल: लोक निर्माण विभाग (PWD) के अनुसार, राज्य में 4 नेशनल हाईवे समेत कुल 535 सड़कें बंद हैं। बर्फबारी से अब तक करीब 6 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
- उत्तराखंड में रेस्क्यू: नैनीताल और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों में SDRF की टीमें सक्रिय हैं। रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर फंसी 25 से अधिक गाड़ियों को जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला गया है।
![naidunia_image]()
हवाई सफर पर मौसम की मार
श्रीनगर एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने और दिल्ली में लागू NOTAM के कारण हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें।
![naidunia_image]()
यह भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी खबर... अब 'Digital Farmer ID' से ही मिलेगी खाद, सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट
शून्य के नीचे तापमान और जमीनी हालात
- कश्मीर मंडल: बारामूला, बडगाम और रामबन के पहाड़ी रिसॉर्ट्स में 3 फुट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। मैदानी इलाकों में भी एक फुट तक बर्फ जमी है।
- बचाव कार्य: हिमाचल और उत्तराखंड में प्रशासन युद्धस्तर पर बर्फ हटाने के काम में जुटा है। हालांकि, कड़ाके की ठंड और लगातार गिरते पारे के कारण कर्मचारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।