यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sukhbir Singh Badal Attack: स्वर्ण मंदिर के गेट पर पहरेदारी कर रहे थे सुखबीर बादल, आरोपी ने जेब से निकाली पिस्टल… वीडियो में देखिए कैसे बाल-बाल बचे
अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल को दो दिन की सेवा की सजा सुनाई है। इसी के तहत तन्खाह के रूप में वो गेट पर सेवा दे रहे थे। बादल ने अकाल तख्त के सामने अपन...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 09:43:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 12:50:14 PM (IST)
स्वर्ण मंदिर के गेट पर सुखबीर बादल और हमलावर। (वीडियो ग्रैब)HighLights
- हमले के बाद पंजाब में सियासत हुई तेज
- SAD ने AAP सरकार पर साधा निशाना
- आरोपी दो दिन से मंदिर में घूम रहा था
एजेंसी, अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर बुधवार सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। हमले की यह कोशिश अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल पर की गई, जो उस समय स्वर्ण मंदिर के गेट पर सेवा दे रहे थे।
आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह पंजाब के माझा का रहने वाला है और पहले भी आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहा है।
कैसे बाल-बाल बचे सुखबीर बादल, सामने आया वीडियो
- बता दें, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल को सोमवार को अकाल तख्त की ओर से धार्मिक सजा सुनाई गई थी। उन्हें दो दिन स्वर्ण मंदिर में सेवा की सजा मिली है।
- पैर की अंगुली में फ्रैक्चर होने के कारण बादल स्वर्ण मंदिर पर गेट पर बैठे कर सेवा दे रहे थे। तभी नारायण सिंह चौड़ा वहां पहुंचा और बादल पर गोली चलाने की कोशिश की।
- गनीमत रही कि आरोपी पर वहां मौजूद लोगों की नजर पड़ गई और उन्होंने उसे दबोच लिया। तत्काल पुलिस पहुंची और आरोपी को वहां से ले गई। इससे मंदिर के बाहर हंगामे की स्थिति बन गई।
- पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। साफ है कि बादल बाल-बाल बचे हैं, क्योंकि हमलावर और उनके बीच बहुत कम दूरी थी। अकाली नेताओं ने इसे आप सरकार की नाकामी बताया है।
![naidunia_image]()
(श्री हरमंदिर साहिब के बाहर सेवा कर रहे सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले आरोपित को पकड़ कर ले जाते हुए पुलिसकर्मी)
यहां भी क्लिक करें: कौन है नारायण सिंह चौड़ा, जिसने सुखबीर बादल पर की हमले की कोशिश… 1984 में पाकिस्तान गया था, सबसे बड़े जेल ब्रेक को दिया था अंजाम
आम आदमी पार्टी पर हमलावर हुई भाजपा
बादल पर हमले की कोशिश की खबर सामने आने के बाद भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने मिलकर पंजाब को बर्बाद कर दिया है।
बकौल मनजिंदर सिंह सिरसा, आज गैंगस्टर और अपराधी पंजाब को जेल से चला रहे हैं। अपराधी हथियार लेकर खुले घूम रहे हैं। आरोपी दो दिन से स्वर्ण मंदिर में था, तो कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्या भगवंत मान इसी मौका का इंतजार कर रहे थे।