• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Narain Singh Chaura: कौन है नारायण सिंह चौड़ा, जिसने सुखबीर बादल पर की हमले की कोशिश… 1984 में पाकिस्तान गया था, सबसे बड़े जेल ब्रेक को दिया था अंजाम

सुखबीर सिंह बादल की हत्या के प्रयास में पुलिस ने नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ जारी है। नारायण सिंह चौड़ा का पुराना आपराधिक इतिहा...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 10:48:47 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 10:50:40 AM (IST)
Narain Singh Chaura: कौन है नारायण सिंह चौड़ा, जिसने सुखबीर बादल पर की हमले की कोशिश… 1984 में पाकिस्तान गया था, सबसे बड़े जेल ब्रेक को दिया था अंजाम
सुखबीर सिंह बादल पर हमले के बाद वहां मौजूद लोगों और पुलिस ने नारायण सिंह चौड़ा को दबोच लिया।

HighLights

  1. सुखबीर सिंह बादल को मिली है दो दिन की धार्मिक सजा
  2. स्वर्ण मंदिर के गेट पर गार्ड बनकर कर रहे थे सेवा
  3. तभी नारायण सिंह चौड़ा ने गोली चलाई, निशाना चूका

एजेंसी, अमृतसर (Attack on Sukhbir Singh Badal)। पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के बाहर उस समय हंगामा मच गया, जब बुधवार सुबह एक शख्स ने अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमले की नाकाम कोशिश की। आरोपी को तत्काल दबोच लिया गया।

आरोपी की पहचान नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। नारायण सिंह चौड़ा कल भी स्वर्ण मंदिर में आया था, जब सुखबीर बादल की सजा का पहला दिन था। इस तरह माना जा रहा है कि आरोपी कल से बादल पर हमला करने की फिराक में था। जानिए आरोपी के बारे में।


naidunia_image

Who is Narayan Singh Chaura: कौन है नारायण सिंह चौड़ा

  • नारायण सिंह चौड़ा का कट्टरपंथी विचारधारा का है। वह खालिस्तानी आतंकियों का समर्थक है। उस पर आतंकियों की मदद करने का आरोप लगा है। यहां तक कि पंजाब की सबसे बड़ी जेल ब्रेक में उसका हाथ रहा है।
  • नारायण सिंह चौड़ा का नाम सबसे पहले चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल ब्रेक में सामने आया था। इसने 94 फीट की सुरंग खोदकर पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा, परमजीत सिंह भ्यौरा समेत अन्य को फरार किया था।
  • नारायण सिंह चौड़ा तारों पर चेन फेंककर जेल की बत्ती गुल कर दी थी, जिससे आतंकियों को भागने में मदद मिली। जेल ब्रेक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उससे सच उगलवाने में पंजाब पुलिस के पसीने छूट गए थे।

  • नारायण सिंह चौड़ा के बारे में कहा जाता है कि वह 1984 में पाकिस्तान भी गया था। उसके बाद से पंजाब में आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहा। यह मूल रूप से पंजाब के माझा का रहने वाला है।
  • खालिस्तानी आतंकवादी नारायण सिंह चौड़ा को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत एक मामले में तरण तारण अदालत ने साल 2018 में जमानत दे दी थी। वह पांच साल से जेल में बंद था।
  • naidunia_image

    (स्वर्ण मंदिर के बाहर सेवा देते सुखबीर बादल।)

    नारायण सिंह चौड़ा का पाकिस्तान कनेक्शन

    पंजाब पुलिस के अनुसार, चौड़ा 1984 में पाकिस्तान चला गया था और पंजाब में हथियारों और विस्फोटकों की बड़ी खेप की तस्करी में मदद करता था। पाकिस्तान में रहते हुए उसने कथित तौर पर गुरिल्ला युद्ध और देशद्रोही साहित्य पर एक किताब लिखी।

    A man opened fire at Shiromani Akali Dal leader Sukhbir Singh Badal at the entrance of Golden Temple, Amritsar. The person was overpowered by people present on the spot, Sukhbir Singh Badal is safe and sound !! pic.twitter.com/lZlWhV7HSR

    — Ramandeep Singh Mann (@ramanmann1974) December 4, 2024