Train Derailed in Delhi: दिल्ली में प्रगति मैदान के पास लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं
राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह लोकल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन हरियाणा के पलवल से नई दिल्ली आ रही है। ट्रेन प्रगति मैदान के पास पटरी से उतर गई।
By Arvind Dubey
Edited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 03 Sep 2023 09:58:47 AM (IST)
Updated Date: Sun, 03 Sep 2023 10:54:07 AM (IST)
ट्रेन हरियाणा के पलवल से नई दिल्ली आ रही थी।HighLights
- ठाणे में नवजात समेत 2 की मौत
- पीलीभीत में पिकअप से टकराई कार
- 3 महिलाओं समेत चार की मौत
नई दिल्ली। रविवार की शुरुआत हादसों से हुई। मुंबई से सटे ठाणे में दो मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई।
दिल्ली में लोकल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह लोकल ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन हरियाणा के पलवल से नई दिल्ली आ रही है। ट्रेन प्रगति मैदान के पास पटरी से उतर गई। अच्छी बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
वीडियो: महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार देर रात दो मंजिला इमारत ढह गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी राजेश पवार ने बताया कि इमारत में छह लोग फंसे हुए थे। हमने चार लोगों को बचाया। दो लोगों की हालत गंभीर है। आठ माह के बच्चे समेत दो की मौत हुई है।
Pilibhit News: पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, 3 महिलाओं की मौत
रविवार सुबह उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बस की टक्कर में लखनऊ से नैनीताल जा रही तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो गई। अब तक की जानकारी के मुताबिक, पहले कार की टक्कर गढ़वाखेड़ा में सड़क किनारे खड़े पिकअप से हुई। इसके बाद पीछे आ रही दो बसों ने तेज ब्रेक लगाए तो उनमें बैठे कुछ यात्री भी घायल हो गए।
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर रसोई गैस से भरे सिलेंडर में आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से दो और ट्रक खाक हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक शख्स झुलस गया है।
बांद्रा-वर्ली सी लिंक रेलिंग से टकराई लेम्बोर्गिनी
मुंबई में पूर्व भाजपा विधायक के बेटे ने अपनी लेम्बोर्गिनी हुराकन को बांद्रा-वर्ली सी लिंक की रेलिंग से टकरा दिया। यह घटना तब हुई जब मीरा-भायंदर के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता के बेटे तक्षील मेहता ने वर्ली की ओर जाते समय अपनी लक्जरी कार से नियंत्रण खो दिया। तक्षील के हाथ में चोटें आईं, दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई। लेम्बोर्गिनी हुराकन भारतीय बाजार में 3.5 करोड़ रुपये तक की भारी कीमत पर आती है।