• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tatkal Ticket Booking News: तत्काल बुकिंग के समय में बदलाव… अब किस समय बुक होगी एसी क्लास और नॉन-एसी क्लास की टिकट

रेलवे की अपडेट Tatkal Ticket Booking व्यवस्था से उन यात्रियों को लाभ होगा, जिनकी यात्रा एकदम से तय होती है। यात्रियों से अपील है कि https://www.irctc....और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 11 Dec 2024 10:46:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Dec 2024 07:20:59 AM (IST)
Tatkal Ticket Booking News: तत्काल बुकिंग के समय में बदलाव… अब किस समय बुक होगी एसी क्लास और नॉन-एसी क्लास की टिकट
रेलवे का दावा है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. आसान हुआ तत्काल टिकट बुक करना
  2. 10 बजे से होगी AC क्लास की बुकिंग
  3. 11 बजे से Non-AC के टिकट मिलेंगे

एजेंसी, नई दिल्ली (Tatkal Ticket Booking News)। भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के समय में बदलाव किया है। रेलवे का दावा है कि यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

नई व्यवस्था के मुताबिक, अब एसी क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होगी, जबकि नॉन-एसी क्लास के लिए यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इससे पहले यह टाइमिंग क्रमश: 9 और 10 बजे की थी।

तत्काल रेलवे टिकट बुक करने की आसान प्रक्रिया

  • https://www.irctc.co.in/ पर जाएं और लॉगिन करें।
  • यात्रा से जुड़ी जानकारी जैसे कहां से कहां तक, यात्रा की तारीख दर्ज करें।
  • तत्काल विकल्प का चयन करें और अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास (एसी या नॉन-एसी) पर क्लिक करें।
  • यहां एक फॉर्म खुलेगा जिस पर यात्रियों की जानकारी जैसे नाम, उम्र और पहचान पत्र की डिटेल्स दर्ज करें।
  • प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए भुगतान करें और अपना कंफर्म टिकट हासिल करें। टिकट कंफर्म नहीं होने पर राशि वापस मिल जाएगी।

naidunia_image

कुंभ के लिए प्रदेश से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें

इस बीच रेलवे ने प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियां भी शुरू कर दी है। ताजा खबर रायपुर से है। महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए तीन कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसमें 08251/08252 रायगढ़-वाराणसी-रायगढ़ रायगढ़ से 25 जनवरी को एवं 27 जनवरी को वाराणसी से रायगढ़ के लिए चलेगी।


वहीं, 08791/08792 दुर्ग-वाराणसी-दुर्ग, दुर्ग से आठ फरवरी को और वाराणसी से 10 फरवरी को रवाना होगी। वहीं, 08253/08254 बिलासपुर-वाराणसी-बिलासपुर से 22 फरवरी को और वाराणसी से 24 फरवरी को रवाना होगी। इन सभी ट्रेनों में छह सामान्य, 14 स्लीपर, एक एसी टू टायर, एक एसी थ्री टायर सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

सभी ट्रेनें बिलासपुर, कटनी, प्रयागराज के मार्ग से चलाई जाएगी। गौरतलब है कि महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा तीन हजार स्पेशल सहित 13,000 से अधिक रेल गाड़ियां चलाई जाएंगी।

यहां भी क्लिक करें - Indore-Nagpur Train को रायपुर तक चलाने की मांग… इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस के विस्तार लिए भी रेल मंत्री को चिट्ठी

पुणे, दिल्ली, मुंबई और सूरत समेत बड़े शहरों के लिए बढ़ाई जाएं ट्रेन

इस बीच, जबलपुर से खबर है कि सांसद आशीष दुबे ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जबलपुर में रेल सुविधाओं की वास्तविक स्थिति और भविष्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया। नई ट्रेनों की आवश्यकता, यात्री सुविधाओं में वृद्धि, रेल मंत्रालय से संबंधित विकास और बेहतरी को लेकर संबंधित बिंदुओं और रेल लाइन के दोहरीकरण से संबंधित मांग पत्र सौंपा।

naidunia_image

सांसद ने रेल मंत्री से कहा कि जबलपुर मंडल में रेल सुविधाओं में वृद्धि व जबलपुर से विभिन्न गंतव्य तक नई ट्रेन प्रारंभ करने की आवश्यकता है। सांसद ने जबलपुर से पुणे, अमृतसर, कोलकाता, भुवनेश्वर, पुरी, दिल्ली, मुंबई और सूरत के लिए ट्रेन सुविधा का विस्तार की मांग की है।

यहां भी क्लिक करें - इंदौर-दाहोद रेल लाइन प्रोजेक्ट में गुणावद तक अर्थवर्क पूरा, आधे हिस्से में बिछाया गया ट्रैक

रेल मंत्री ने भरोसा दिया कि उनकी मांग के अनुसार हुए रेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। जबलपुर से दमोह के बीच रेल लाइन की मांगसांसद ने जबलपुर से गोंदिया के बीच प्रारंभ हो चुके वैकल्पिक रेलमार्ग का दोहरीकरण करने के साथ जबलपुर से दमोह के बीच नई रेल लाइन के निर्माण की मांग की।