• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कनाडा के पीए जस्टिन ट्रूडो ने 'फाइव आई' द्वारा दी गई जानकारी पर किया भरोसा, अमेरिका का बड़ा खुलासा

India Canada Relation: आतंकी निज्जर की 18 सितंबर के दिन दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sun, 24 Sep 2023 07:09:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 Sep 2023 08:42:27 PM (IST)
कनाडा के पीए जस्टिन ट्रूडो ने 'फाइव आई' द्वारा दी गई जानकारी पर किया भरोसा, अमेरिका का बड़ा खुलासा
आतंकी निज्जर की हत्या के बाद‍ बिगड़े भारत कनाडा के रिश्ते।

HighLights

  1. अमेरिका को सता रहा डर, भारत से रिश्ते ना बिगड़ जाएं।
  2. फाइव आई ने दी थी कनाडा को खुफिया जानकारी।
  3. अमेरिकी एजेंसी ने निज्जर पर हमले का जताया था शक।

India Canada Relation: वाशिंगटन। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका सहित कई देश दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्ते पर निगाह बनाए हुए हैं। कनाडा अमेरिका का पड़ोसी है वहीं भारत से भी वो रिश्ते लगातार बनाए रखना चाहता है। कनाडा के सरे में आतंकी निज्जर की 18 सितंबर के दिन दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अमेरिका ने दी थी खुफिया जानकारी, लेकिन कनाडा कुछ और समझ बैठा

अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा को अमेरिका ने कुछ खुफिया जानकारियां दी थी। पर कनाडा इसे कुछ और ही समझ बैठा। इसके बाद ही पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के एजेंट्स पर निज्जर की हत्या करने का आरोप लगाया दिया था।


अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन कनाडा द्वारा की जा रही जांच में भारत से सहयोग करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का भी डर है कि कहीं कनाडा की वजह से अमेरिका और भारत के रिश्ते ना बिगड़ जाएं।

naidunia_image

ट्रूडो को फाइव आइज द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा

कनाडा में अमेरिका के राजदूत डेविड कोहेन का कहना है कि कनाडा ने फाइव आइज द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा करते हुए भारत के खिलाफ निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है। फाइव आइज ग्रुप में अमेरिका, यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड शामिल है। यह देश आपस में खुफिया जानकारियां साझा करते हैं।

अमेरिकी एजेंसी के पास थी निज्जर की हत्या की जानकारी

अमेरिकी एजेंसी को निज्जर की हत्या से पहले कनाडा के अधिकारियों को उसकी जान पर खतरा होने की जानकारी साझा की थी। इसके साथ ही निज्जर को गुरुद्वारे ना जाने की सलाह भी दी गई थी। अमेरिका के पास उसकी हत्या की साजिश की अग्रिम जानकारी भी थी।