• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: 1 जून से बदल जाएंगे ट्रैफिक से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर

नए नियमों के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी हो गया है, अन्यथा भारी जुर्माना लग सकता है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 22 May 2024 10:28:21 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 May 2024 10:28:21 AM (IST)
काम की खबर: 1 जून से बदल जाएंगे ट्रैफिक से जुड़े ये नियम, आपकी जेब पर होगा सीधा असर
बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 500 रुपए की पेनल्टी देनी होगी। हेलमेट न पहनने पर 100 रुपए का जुर्माना और सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 100 रुपए पेनल्टी देनी होगी।

HighLights

  1. 1 जून 2024 से ट्रैफिक के नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है।
  2. इन नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लग सकता है।
  3. तेज वाहन चलाने पर 1000 से 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। देश में हर माह की पहली तारीख को कई नियमों में बदलाव होता है। मई माह जल्द ही खत्म होने वाला है और 1 जून से ट्रैफिक के साथ-साथ बैंकिंग नियमों में भी बड़ा बदलाव होने वाला है। नियमों में यह बदलाव आपके जीवन से साथ-साथ जेब पर भी प्रभाव डालेंगे, इसलिए इनके प्रति अभी से अलर्ट हो जाएं।

1 जून से बदल जाएंगे ट्रैफिक नियम

1 जून 2024 से ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। इन नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों पर भारी जुर्माना लग सकता है। तेज वाहन चलाने पर 1000 से 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर 500 रुपए की पेनल्टी देनी होगी। हेलमेट न पहनने पर 100 रुपए का जुर्माना और सीट बेल्ट नहीं पहनने पर 100 रुपए पेनल्टी देनी होगी।


नाबालिग ने वाहन चलाया तो 25 हजार जुर्माना

नए नियमों के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी हो गया है, अन्यथा भारी जुर्माना लग सकता है। 18 साल से कम उम्र के लोग यदि वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो 25000 रुपए तक जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा वाहन मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

LPG सिलेंडर की कीमत में बदलाव

naidunia_image

हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत भी अपडेट होती है। 1 जून 2024 को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर सकती है। गौरतलब है कि 1 मई को तेल कंपनियों ने व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। अब फिर यह उम्मीद है कि एक बार फिर जून में गैस सिलेंडर के दाम घट सकते हैं।