Amazing fact: ये खास प्रजाति का सांप सबसे ज्यादा जीता है, जंगल और कैद में रहने वाले सांपों की उम्र में है बड़ा अंतर
Amazing fact सांपों की उम्र के बारे में जानते हैं? एक सांप की अधिकतम उम्र कितनी होती है? सांप अधिकतम कितना जीत है। ...और पढ़ें
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 08 Jul 2021 12:53:04 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Jul 2021 12:53:31 PM (IST)

Amazing fact: इस धरती पर इंसानों के साथ-साथ तरह-तरह के जीव रहते हैं उनमें से एक जीव सांप हैं। सांप एक ऐसा जीव है, जिससे शुरू से ही मानव जाति डरते हुए आई है। क्योंकि सांप के जहर से इंसानों की मौत हो जाती है। आपको जानकर हैरानी होगी की दुनियाभर में सिर्फ सांप की वजह से हर साल औसतन 1,38,000 लोगों की मौत होती है। सांप की वजह से मारे जाने वाले लोगों की ये संख्या हाथी, शेर, मगरमच्छ और हिप्पोपोटामस द्वारा मारे जाने वाले लोगों की संख्या से कई गुना ज्यादा है।
सांप इतने ज्यादा जहरीले होते हैं कि इनके जहर की मात्र एक बूंद इंसान को मार देती है। दुनिया में पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांपों में इंग्लैंड ताइपन, ब्लैक माम्बा, रसेल्स वाइपर, ईस्टर्न ब्राउन स्नेक और किंग कोबरा जैसी प्रजातियां शामिल हैं। यहां अब तक तो जहरीले सांपों की बात हो गई। लेकिन क्या आप सांपों की उम्र के बारे में जानते हैं? एक सांप की अधिकतम उम्र कितनी होती है? मतलब ये है कि एक सांप अधिकतम कितने वर्षों तक जी सकता है। अगर आप भी अब तक इस विषय से अंजान हैं तो यहां पर हम आपसे सांपों की अधिकतम उम्र के बारे में चर्चा करने वाले हैं।
आप यह तो जानते ही हैं कि दुनिया में कई किस्म के सांप होते हैं, और हर सांप की उम्र अलग-अलग होती है। ये बात जानकर आपको भी हैरानी होगी कि जो सांप मुक्त रूप से जंगलों में रहते हैं उनकी उम्र पालतू सांपो से कम होती है। जी हां जो सांप पालतू यानी चिड़ियाघर में होते हैं उनकी उम्र अन्य सांपों की अपेक्षा अधिक होती है। एक रिपोर्ट के अनुसार कैद में रहने वाले सांपों की औसतन उम्र 13 से 18 साल होती है, जबकि जंगलों में रहने वालों सांपों की औसतन उम्र 10 से 15 साल ही होती है। बाल पैन्थोन प्रजाति के सांप अन्य सांपों की तुलना में सबसे अधिक जीते हैं।
कैद में रहते हुए बाल पैन्थोन प्रजाति के सांप 25 से 30 साल तक की आयु तक जीवन जीते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक गैरी नाम का एक बाल पैन्थोन सांप 42 साल तक जीवित रहा था। यह सांप एक महिला द्वारा पाला गया था। बाल पैन्थोन के अलावा दुनिया का कोई भी सांप इतने सालों तक जीवित नहीं रहा। गैरी का इतना लंबा जीवन चमत्कार के साथ-साथ एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।