ऑनलाइन गेम Blue Whale का मंडरा रहा खतरा, नागपुर में चैलेंज पूरा करने के लिए युवक ने किया सुसाइड
ब्लू व्हेल गेम में 50 दिन अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं। इस गेम को रूस के साइबेरिया में एक व्यक्ति ने शुरू किया था। ...और पढ़ें
By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 31 Dec 2021 03:41:35 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Dec 2021 03:41:35 PM (IST)

ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम (Blue Whale Game) का खतरा भारत में फिर मंडराने लगा है। महाराष्ट्र के नागपुर में शुक्रवार को एक 18 वर्षीय युवक तुषार जाधव (Tushar Jadhav) ने आत्महत्या कर ली। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लड़का ऑनलाइन ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। इस गेम के चक्कर में तुषार ने सबसे पहले अपने हाथों की नसें कांट ली। इसके बाद फिनाइल पी लिया। यह घटना नागपुर के गायकवाड़ इलाके की है। बता दें देश में इस गेम से प्रभावित होकर सुसाइस करने का पहला केस नहीं है। इससे पहले भी कई बच्चे इस गेम के कारण मौत को गले लगा चुके हैं।
क्या है ब्लू व्हेल गेम
इस गेम में 50 दिन अलग-अलग टास्क दिए जाते हैं। हर टास्क को पूरा करने के बाद खेलने वाले को अपने हाथ पर निशान बनाना होता है। जो 50 दिन में पूरा होकर व्हेल का आकार बनता है। टास्क पूरा करने वाले को सुसाइड करना होता है। यह इंटरनेट पर खेला जाने वाला गेम बेहद खतरनाक है।
रुस में हुई गेम की शुरुआत
इस गेम को रूस के साइबेरिया में एक व्यक्ति ने शुरू किया था। फिलिप बुदेकिन नाम के लड़के ने इस ब्लू चैलेंज की शुरुआत की थी। फिलहाल बुदेकिन युवाओं को मरने के लिए प्रोत्साहित करने के जुर्म में जेल की सजा काट रहा है। ब्लू व्हेल गेम से निपटने के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स ने सख्त कदम उठाए हैं।