
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी के द्वारका इलाके में बिना वैध दस्तावेजों के तय अवधि से अधिक समय तक रह रहे तीन नाइजीरियाई नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए तीनों विदेशी नागरिकों के पास भारत में ठहरने से जुड़े जरूरी आधिकारिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते उन्हें निरुद्ध केंद्र (डिटेंशन सेंटर) भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इलाके में विदेशी नागरिकों की जांच के लिए 31 अक्टूबर को एक विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान इन तीनों को संदेह के आधार पर रोका गया। पूछताछ और पड़ताल में वे अपने वीजा तथा अन्य संबंधित कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे।
पकड़े गए विदेशी नागरिकों की पहचान बार्थोलोम्यू उवाएबुका इलोएग्बुनम, कोनन ओकोचा (उर्फ कोनन ब्राइस कौसाई) और नदुबुइसी चार्ल्स नवाबुफोर के तौर पर की गई है। वैध दस्तावेजों की कमी और भारत में निर्धारित सीमा से अधिक समय तक अवैध प्रवास के आरोप में इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- 'दीवाली का तोहफा दो...' गुरुग्राम में कार सवार से खुलेआम वसूली करता दिखा पुलिसकर्मी, Video Viral