• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

Budget 2026: निर्मला सीतारमण का रेल यात्रियों को तोहफा, सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा

Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, मेडिकल टू...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 01:29:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 01:33:11 PM (IST)
Budget 2026: निर्मला सीतारमण का रेल यात्रियों को तोहफा, सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा
Budget 2026: बजट 2026 में इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी को रफ्तार

HighLights

  1. सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की बड़ी घोषणा
  2. मेडिकल टूरिज्म के लिए पांच क्षेत्रीय केंद्र प्रस्तावित
  3. डंकुनी–सूरत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का ऐलान

डिजिटल डेस्क: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Niramala Sitharaman) ने बजट 2026-27 (Union Budget 2026) पेश करते हुए देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, मेडिकल टूरिज्म और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में कई अहम घोषणाएं कीं। बजट भाषण में सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, रेयर अर्थ मिनरल परियोजनाएं और इनकम टैक्स प्रणाली (New Income Tax Slab) को सरल बनाने जैसे फैसले शामिल रहे, जो भारत की दीर्घकालिक विकास रणनीति को दर्शाते हैं।

बही-खाते से बजट तक की बदली परंपरा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2019 में चमड़े के ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े में लिपटी बही-खाता लाकर बजट प्रस्तुति की परंपरा बदली थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बजट 2026-27 संसद में पेश किया।

सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा

बजट भाषण में रेलवे क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान करते हुए वित्त मंत्री ने सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की। प्रस्तावित कॉरिडोर इस प्रकार हैं:

  • मुंबई-पुणे
  • पुणे-हैदराबाद
  • हैदराबाद-बेंगलुरु
  • हैदराबाद-चेन्नई
  • चेन्नई-बेंगलुरु
  • दिल्ली-वाराणसी
  • वाराणसी-सिलीगुड़ी

इन परियोजनाओं का उद्देश्य बड़े शहरों के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

Key Budget Announcement!

With 7 new high-speed rail corridors, the #UnionBudget2026 accelerates the transformation of India’s Rail infrastructure and passenger experience.#Rail_infra_boost #Budget2026 #UnionBudget2026 #ViksitBharatBudget2026 pic.twitter.com/Y1lGDD3Tq6

— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 1, 2026

मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा

वित्त मंत्री ने भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करने की योजना की घोषणा की। इसके तहत राज्यों को देशभर में पांच क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज्म केंद्र स्थापित करने के लिए सहायता दी जाएगी।

डेडिकेटेड फ्रेट और रेयर अर्थ कॉरिडोर

पर्यावरण के अनुकूल कार्गो मूवमेंट को प्रोत्साहित करने के लिए पूर्व में डंकुनी और पश्चिम में सूरत को जोड़ने वाला नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा, पांच राज्यों में रेयर अर्थ मिनरल के लिए डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे।


सेमीकंडक्टर मिशन और टैक्स सुधार

इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के तहत आईएसएम 2.0 शुरू किया जाएगा, जिससे उपकरण और सामग्री उत्पादन की सप्लाई चेन मजबूत होगी। वहीं, इनकम टैक्स फॉर्म को सरल बनाया जाएगा और 1 अप्रैल से नया टैक्स फॉर्म लागू होगा। विदेश यात्रा पर टीडीएस की दर 2 फीसदी तय की गई है।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, 10 हजार करोड़ का SME फंड और 3 नए आयुर्वेद एम्स का एलान, जानें देश को क्या- क्या मिला