• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Lok Sabha Chunav: मायावती को झटका, अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडेय BSP छोड़, BJP में शामिल

UP Lok Sabha Chunav: पार्टी प्रमुख मायावती कही चुकी हैं कि वे किसी दल या गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगी। माना जा रहा है कि इसके बाद से पार्टी के बड़े ने...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sun, 25 Feb 2024 10:54:49 AM (IST)Updated Date: Sun, 25 Feb 2024 12:27:52 PM (IST)
UP Lok Sabha Chunav: मायावती को झटका, अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडेय BSP छोड़, BJP में शामिल
बसपा सांसद रितेश पांडेय

HighLights

  1. यूपी में अंबेडकर नगर से सांसद हैं रितेश पांडेय
  2. मायावती को सौंपा इस्तीफा
  3. इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं

एजेंसी, लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में हलचल तेज हो गई है। ताजा खबर यह है कि अंबेडकर नगर से पार्टी सांसद रितेश पांडेय ने भाजपा का दामन थाम लिया।

चर्चा यहां तक है कि भाजपा उन्हें इसी सीट से फिर प्रत्याशी बना सकती है। रितेश पांडेय ने अपने इस्तीफे वाली चिट्ठी मायावती को भेज दिया। इसके बाद उन्होंने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बंसल के साथ मुलाकात की।

बता दें, इन चुनावों में बसपा ने ‘एकला चलो’ की रणनीति अपनाई है। पार्टी प्रमुख मायावती कही चुकी हैं कि वे किसी दल या गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेंगी। माना जा रहा है कि इसके बाद से पार्टी के बड़े नेता असहज हैं।


यहां भी क्लिक करें: Who Is Ritesh Pandey: कौन है सांसद रितेश पांडेय, जिन्होंने ब्रिटिश युवती से रचाई थी शादी, दिलचस्प है पर्सनल लाइफ

naidunia_image

रितेश पांडेय के बसपा छोड़ने पर मायावती की प्रतिक्रिया

मायावती ने अपने एक्स पर लिखा, बीएसपी राजनीतिक दल के साथ ही परम पूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्मसम्मान व स्वाभिमान के मिशन को समर्पित मूवमेंट भी है जिस कारण इस पार्टी की नीति व कार्यशैली देश की पूंजीवादी पार्टियों से अलग है जिसे ध्यान में रखकर ही चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार भी उतारती है।

रितेश पांडेय का नाम लिए बगैर मायावती ने आगे लिखा, अब बीएसपी के सांसदों को इस कसौटी पर खरा उतरने के साथ ही स्वयं जांचना है कि क्या उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का सही ध्यान रखा? क्या अपने क्षेत्र में पूरा समय दिया? साथ ही, क्या उन्होंने पार्टी व मूवमेंट के हित में समय-समय पर दिये गये दिशा-निर्देशों का सही से पालन किया है?

ऐसे में अधिकतर लोकसभा सांसदों का टिकट दिया जाना क्या संभव, खासकर तब जब वे स्वयं अपने स्वार्थ में इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं व निगेटिव चर्चा में हैं। मीडिया द्वारा यह सब कुछ जानने के बावजूद इसे पार्टी की कमजोरी के रूप में प्रचारित करना अनुचित। बीएसपी का पार्टी हित सर्वोपरि।