
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर हत्या कर दी गई। वो लंबे समय से लखनऊ जेल में ही सिक्योरिटी बैरक में बंद था। घटना कोर्ट हाउस के अंदर हुई, जहां हमलावरों ने गोलियां चलाईं, जिसमें संजीव जीवा की मौत हो गई और एक बच्ची भी घायल हो गई। हमले में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की बुधवार को लखनऊ कोर्ट के बाहर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के करीबी सहयोगी संजीव माहेश्वरी जीवा बीजेपी विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में सह-आरोपी थे, जिसमें मुख्तार अंसारी भी एक आरोपी है।
जीवा को एक क्रिमिनल केस में सुनवाई के लिए लखनऊ कोर्ट लाया गया था। उन पर कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज थे। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि शूटर अदालत में वकीलों के रूप में पहुंचे और संजीव जीवा पर गोलियां चलाईं। हमलावर संजीव जीवा एक खूंखार शूटर भी था।
एक कंपाउंडर के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने वाले संजीव जीवा ने आखिरकार अंडरवर्ल्ड में कदम रख दिया। उसे मुन्ना बजरंगी का करीबी सहयोगी भी कहा जाता था, जो 2018 में बागपत जेल में सजा काट रहा था।
सूर्य पाल गंगवार, लखनऊ डीएम का कहना है कि इस घटना में एक 8-10 साल की एक बच्ची भी घायल हो गई, उसकी हालत स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। कितने लोग उसे मारने आए यह जांच का विषय है लेकिन शूटर पकड़ा गया है और वह गंभीर रूप से घायल भी है।
पूर्वांचल के भाजपा विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के मामले में जेल में बंद संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ के कोर्ट के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। जीव एक सजायाफ्ता कैदी था और उसकी पत्नी पायल माहेश्वरी ने पहले ही उसकी हत्या की आशंका जताई थी। इस दौरान तकरीबन 4-5 अन्य लोगों के भी घायल होने की खबर आई है। साथ ही एक बच्ची को भी गोली लगना बताया जा रहा है। ये भी जानकारी मिल रही है कि हमलावर इस बार वकील की ड्रेस में थे। जीवा पर 22 से ज्यादा मुकदमे थे जिनमें से 17 में वह बरी हो चुका था।
#WATCH | Uttar Pradesh: Gangster Sanjeev Jeeva shot outside the Lucknow Civil Court. Further details awaited
(Note: Abusive language) pic.twitter.com/rIWyxtLuC4
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 7, 2023
#WATCH | Outside visuals from Uttar Pradesh's Lucknow Civil Court where gangster Sanjeev Jeeva was shot by unknown miscreants a while ago. pic.twitter.com/M07KsxblWn
— ANI (@ANI) June 7, 2023