• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

बिहार के राघोपुर में भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव डूबी, 11 मासूमों की मौत, अस्पताल में मचा कोहराम

बिहार के वैशाली जिले से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहां राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार रात बड़ा नाव...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:54:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:54:31 PM (IST)
बिहार के राघोपुर में भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव डूबी, 11 मासूमों की मौत, अस्पताल में मचा कोहराम
बिहार के राघोपुर में भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव डूबी

डिजिटल डेस्क। बिहार के वैशाली जिले से एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहां राघोपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रामपुर श्यामचंद पंचायत में मंगलवार रात बड़ा नाव हादसा हो गया। गांव के निकट स्थित ढाब पार कर रहे बच्चों से भरी एक छोटी नाव पानी में असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में 11 मासूम बच्चों की जलसमाधि हो गई। घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

naidunia_image

भोज में शामिल होने जा रहे थे मासूम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला स्थित माता महारानी स्थान के पास रहने वाले सिंघेश्वर राय के घर एक मांगलिक कार्यक्रम/भोज का आयोजन था। इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए लगभग 15 से 20 बच्चे एक छोटी नाव में सवार होकर ढाब के दूसरे छोर पर जा रहे थे। यात्रा के दौरान बीच पानी में संतुलन बिगड़ने की वजह से नाव अचानक पलट गई और सभी बच्चे पानी में समा गए।


चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीण, अस्पताल में अफरा-तफरी

हादसे की खबर फैलते ही रामपुर श्यामचंद व आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और लगभग घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद डूबने वाले बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को तुरंत निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) राघोपुर फतेहपुर पहुंचाया।

naidunia_image

हालाँकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जाँच के उपरांत 11 बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी से PHC परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे

राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव के जिन बच्चों की इस दर्दनाक घटना में मौत हुई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • पिंकी कुमारी (13 वर्ष) - पिता: डोमन राय
  • अंकिता कुमारी (6 वर्ष) - पिता: राज किशोर राय
  • सुनीता कुमारी - पिता: राज किशोर राय
  • आर्यन कुमार - पिता: गिरधारी राय
  • अलीशा कुमारी (18 वर्ष) - पिता: सुरेश राय
  • सिकी कुमारी - पिता: सुरेश राय
  • भोणू कुमारी - पिता: रामप्रवेश राय
  • मीरा कुमारी - पिता: लालू राय
  • नमन कुमार (10 वर्ष) - पिता: मुकेश राय

प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अग्रिम कार्रावाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर के तीन एथलीटों का जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन, चेन्नई में दिखाएंगे दम