• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train: उत्तर भारत में यात्रा के लिए सुविधाओं से भरी है वंदे भारत ट्रेन, जानिए Routes और Timing

वंदे भारत ट्रेन का सरकार लगातार विस्तार कर रही है। उत्तर भारत के 10 रूट्स पर फिलहाल वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन न सिर्फ सफर को ...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Tue, 06 Aug 2024 12:59:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Aug 2024 07:26:09 AM (IST)
Vande Bharat Train: उत्तर भारत में यात्रा के लिए सुविधाओं से भरी है वंदे भारत ट्रेन, जानिए Routes और Timing
देश के 40 रूट पर चलाई जाती है वंदे भारत ट्रेन।

HighLights

  1. 2019 में हुई थी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत
  2. दिल्ली से कई रूट के लिए चलती है ये ट्रेन
  3. कई शहरों को कवर करती है वंदे भारत ट्रेन

डिजिटल डेस्क, इंदौर (Vande Bharat Train North India)। वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) भारत की सेमी हाई स्‍पीड ट्रेन है। देश के 40 रूट्स पर इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। उत्तर भारत में भी करीब 10 रूट पर इस ट्रेन का संचालन किया जाता है। यहां आपको बताते हैं, उत्तर भारत में किन रूट्स पर ये ट्रेन चलाई जा रही है और इसका टाइमिंग क्या है।

इन रूट्स पर चलाई जा रही ट्रेन

गोरखपुर-लखनऊ चारबाग वंदे भारत एक्सप्रेस (22549)

गोरखपुर (Gorakhpur to Lucknow Vande Bharat Train) से यह ट्रेन सुबह 6.05 बजे रवाना होती है और 10.20 बजे लखनऊ पहुंचती है। यह बस्ती, अयोध्या जंक्शन (Ayodhya Junction) और प्रयागराज से गुजरती है। शनिवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाता।


अजमेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (20977)

अजमेर-दिल्ली (Ajmer-Delhi Vande Bharat) के बीच चलने वाली यह ट्रेन सुबह 6:20 रवाना होती है। 428 किलोमीटर का सफर तय कर यह 11.30 बजे दिल्‍ली पहुंचती है। यात्रा के दौरान यह ट्रेन जयपुर, अलवर और गुड़गांव से गुजरती है। हालांकि, अब इस रूट को चंडीगढ़ तक बढ़ा दिया गया है।

naidunia_image

दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस (22457/22458)

यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से शाम 5.50 मिनट पर रवाना होती है और 302 किलोमीटर का सफर तय कर रात 10.35 बजे देहरादून पहुंचती है। इस सफर के दौरान यह ट्रेन मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रुड़की और हरिद्वार (Haridwar) में रुकती है।

हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस (20171)

यह ट्रेन दिल्ली-भोपाल (Delhi-Bhopal Vande Bharat) के बीच चलाई जाती है। लक्ष्मीबाई, ग्वालियर और आगरा कैंट से यह ट्रेन गुजरती है। यह ट्रेन भोपाल से सुबह 5.40 बजे रवाना होती है और 1.10 बजे दिल्ली पहुंचती है। शनिवार को इस ट्रेन का संचालन नहीं किया जाता।

खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन ( 22469 ) वंदे भारत एक्सप्रेस

यह ट्रेन खजुराहो से दोपहर 2:50 बजे रवाना होती है और रात 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली पहुंचती है। इस दौरान यह छतरपुर, टीकमगढ़, ललितपुर जंक्शन, वीजीएल झांसी जंक्शन, ग्वालियर जंक्शन और आगरा से गुजरती है।

नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (22436)

नई दिल्ली (New Delhi-Varanasi Vande Bharat) से शुरू होकर यह ट्रेन वाराणसी पहुंचती है और इस दौरान कानपुर और इलाहाबाद में रुकती है। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे रवाना होती है और रात 11:05 बजे वाराणसी पहुंच जाती है। मंगलवार को छोड़कर शेष सभी दिनों में इस ट्रेन का संचालन किया जाता है।

नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा (22439)

यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे रवाना होती है और दोपहर 2:05 बजे कटरा पहुंचती है। अपने सफर में यह अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी में रूकती है। खास बात यह है कि इस ट्रेन में मांस या अंडे नहीं परोसे जाते। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 2:55 बजे कटरा से रवाना होती है और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।

naidunia_image

नई दिल्ली-हिमाचल प्रदेश में अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस (22447/22448)

यह ट्रेन दिल्ली से सुबह 5.50 बजे रवाना होती है और सुबह 11:05 बजे अंब अनादौरा पहुंच जाती है। इस दौरान यह अंबाला, चंडीगढ़ और आनंदपुर साहिब पर रूकती है।

रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस (20887/20888)

यह ट्रेन रांची से सुबह 5.10 रवाना होकर 1 बजे वाराणसी पहुंचती है। इस दौरान यह मुरी, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित डीडी उपाध्याय में रुकती है। वापसी में ट्रेन वाराणसी से शाम 4:05 बजे रवाना होती है।

देहरादून - लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस (22546)

देहरादून और लखनऊ के बीच चलने वाली यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे रवाना होती है और हरिद्वार, मुरादाबाद और बरेली जंक्शन होते हुए रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचती हैं। यह ट्रेन 8 घंटे 15 मिनट में 545 किलोमीटर का सफर तय करती है।

यह भी पढ़ें: दक्षिण की यात्रा पर जा रहे हैं, तो सफर को आसान बना देगी 13 वंदे भारत ट्रेनें, जानिए रूट्स और टाइमिंग