Vande Bharat Trains: PM मोदी ने 5 वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी, देश में अब तक कुल 23 ट्रेन, यहां देखें पूरी List
Vande Bharat Express प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन सुबह 10.30 बजे पहुंचेंगे
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 27 Jun 2023 08:43:57 AM (IST)
Updated Date: Tue, 27 Jun 2023 01:31:01 PM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी आज भोपाल में 5 वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे (फाइल फोटो) Vande Bharat Express। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भोपाल में 5-5 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी के साथ देश में अब तक कुछ वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या 23 हो जाएगी। अब चल रही 18 वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से अधिक रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन सुबह 10.30 बजे पहुंचेंगे और 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी 3 वंदे भारत ट्रनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे।
आज चलने वाली 5 वंदे भारत ट्रेन
- भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत
- रांची-पटना वंदे भारत: (झारखंड-बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन)
- धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत (कर्नाटक के लिए दूसरी वंदेभारत)
- गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत
अब चक चल रही 18 वंदे भारत एक्सप्रेस की लिस्ट
- देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से काशी के बीच चली। यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गई थी।
- दूसरी ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है।
- तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई जा रही है।
- चौथी वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच चल रही है।
- चेन्नई से मैसूर के बीच पांचवी वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।
- नागपुर से बिलासपुर के बीच छठवी वंदे भारत ट्रेन चल रही है।
- हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच सातवीं वंदे भारत
- सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच
- मुंबई से सोलापुर के बीच 9 वीं ट्रेन
- मुंबई से शिरडी,
- रानी कमलापति स्टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन
- सिकंदराबाद से तिरुपति
- चेन्नई से कोयंबटूर
- दिल्ली से अजमेर
- तिरुअंतपुरम से कासरगोड
- भुवनेश्वर से हावड़ा
- दिल्ली से देहरादून
- न्यू जलापाईगुड़ी से गुवहाटी