Viral Video : अजगर निगल गया था यह बड़ा जानवर, जब उगला मौजूद लोग रह गए हैरान
Viral Video :आसपास भीड़ लग जाती है। सभी लोग यह जानने को उत्सुक थे कि आखिर उसके मुंह से क्या बाहर आएगा। ...और पढ़ें
By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 02 Oct 2020 05:59:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2020 05:02:30 PM (IST)

Viral Video : अजगर ने एक बड़े जानवर को निगल लिया था, इसके चलते उसका पेट फूल गया और वह टस से मस नहीं हो पा रहा था। जैसे ही वह उल्टी करने की प्रक्रिया शुरू करता है, आसपास भीड़ लग जाती है। सभी लोग यह जानने को उत्सुक थे कि आखिर उसके मुंह से क्या बाहर आएगा। कुछ मिनट तक यह ऑपरेशन चलता है। इस दौरान यह अजगर भी भयानक पीड़ा से गुजरता है और दर्द के मारे छटपटाता रहता है। आखिरकार उसके भीतर का जीव एक लाश के रूप में बाहर आता है। तुरंत अजगर निस्तेज हो जाता है। इसके कुछ देर बाद निर्भार होकर वह तेजी से झाडि़यों की तरफ सरकने लगता है। यदि आप रोमांचक और वाइल्फ लाइफ से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए एकदम ठीक खबर है। सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो चल रहा है। इसमें एक खौफनाक अजगर को बताया गया है जो कि एक जानवर को खा चुका है। वह जमीन में छुपा हुआ था। उसे बाहर निकाला जाता है और बीच मैदान में लाकर छोड़ दिया जाता है। गांव वालों ने इस काम के लिए उत्तर प्रदेश के जाने माने सर्प एवं वन्य प्राणी रेस्क्यू विशेषज्ञ Murliwale haushla मुरलीवाले हौशला को बुलाया था। मुरलीवाले हौसला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। वे इस कार्य में 2010 से जुटे हैं।
यह अजगर बेहद खतरनाक प्रजाति का है जो कि सियार और बड़े आकार के कुत्ते जैसे जानवरों को भी निगलने में भी सक्षम है। हौशला ने हमेशा की तरह एक और रेस्क्यू किया। उन्होंने अपने फेसबुक के ऑफिशियल पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है। बारिश के मौसम में आमतौर पर सांप निकलते रहते हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के एक गांव में हाल ही में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। वह इंसानों की बस्ती के पास खतरा बनकर जमीन के नीचे छुपकर रहा था। यहां उसने एक जानवर को अपना निवाला बना लिया।
आप भी देखिये यह हैरतअंगेज वीडियो
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
देखें ऐसे ही अन्य वीडियो