• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Alert: बेंगलुरु में इतिहास का दूसरा सबसे गर्म दिन, इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई शहरों, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गंभीर लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Mon, 29 Apr 2024 08:30:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Apr 2024 08:36:05 AM (IST)
Weather Alert: बेंगलुरु में इतिहास का दूसरा सबसे गर्म दिन, इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी
मई के दूसरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

HighLights

  1. बेंगलुरु के अलावा देश के अन्य शहरों में भी लू का कहर आज जारी रहेगा।
  2. पश्चिम बंगाल के कई शहरों, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गंभीर लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।
  3. 29-30 अप्रैल को सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक में लू चलने की संभावना है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। बेंगलुरु के लोग इन दिनों भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। बेंगलुरु में रविवार को रिकॉर्ड 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो इतिहास में दूसरा सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले बेंगलुरु में सबसे अधिक तापमान अप्रैल 2016 में दर्ज किया गया था, जब पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बेंगलुरु में दर्ज किया गया तापमान सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक था।

बेंगलुरू में मई में होगी बारिश

बेंगलुरु में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मई के दूसरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। IMD के मुताबिक, कर्नाटक में गर्म मौसम की स्थिति मुख्य रूप से एल नीनो प्रभाव में बढ़ोतरी के कारण निर्मित हुई है, जो एक जलवायु पैटर्न है। इस दौरान पूर्वी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में सतह के पानी गर्म होने लगता है, जो दुनियाभर में मौसम पैटर्न को प्रभावित करता है और इस कारण बाढ़, सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाएं होती है।


naidunia_image

इन राज्यों में लू का कहर

बेंगलुरु के अलावा देश के अन्य शहरों में भी लू का कहर आज जारी रहेगा। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के कई शहरों, बिहार, झारखंड और ओडिशा में गंभीर लू की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा 29-30 अप्रैल को सिक्किम, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, तमिलनाडु, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में लू चलने की संभावना है।

लू के कारण त्रिपुरा में स्कूल बंद

मौसम विभाग ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए हीट वेब का रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इधर राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो सोमवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे।