• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का 'यू-टर्न'; येलो अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी उत्तर भारत में ठिठुरन

उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का असर फिलहाल बरकरार है, लेकिन आज यानी 31 जनवरी 2026 से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर के लिए भारत मौसम विज्...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 07:38:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 07:47:19 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का 'यू-टर्न'; येलो अलर्ट जारी, बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी उत्तर भारत में ठिठुरन
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का 'यू-टर्न'

डिजिटल डेस्क। उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे का असर फिलहाल बरकरार है, लेकिन आज यानी 31 जनवरी 2026 से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तेज ठंड का नया दौर शुरू होने की संभावना है।

उत्तर भारत में मौसम का हाल

पहाड़ी राज्य (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड)- इन इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य से काफी नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

मैदानी राज्य (पंजाब, हरियाणा, राजस्थान)- आज रात से गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का असर देखने को मिल सकता है, जबकि बिहार में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

चिल्ले कलां की विदाई, कश्मीर में नई ठंड की शुरुआत

कश्मीर घाटी में 40 दिन तक चलने वाली कड़ी सर्दी, जिसे चिल्ले कलां कहा जाता है, शुक्रवार को समाप्त हो गई। अब 20 दिनों की चिल्ले खुर्द (छोटी ठंड) शुरू हो गई है, जिसके बाद 10 दिनों का चिल्ले बच्चा रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 फरवरी के बीच एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा भी बना हुआ है।

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम

पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहा और धूप खिली रही, जिससे तापमान सामान्य से करीब चार डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में जल्द ही बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

आज दिल्ली-एनसीआर का मौसम

अलर्ट: येलो अलर्ट जारी

कोहरा: सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा, विजिबिलिटी कम

बारिश: दोपहर या रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी संभव

हवाएं: 30–40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ

तापमान: अधिकतम 21°C, न्यूनतम 7°C से 12°C

आगे का पूर्वानुमान: 1 और 2 फरवरी तक बारिश जारी रह सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी

यह भी पढ़ें- Weather Update: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की चेतावनी