
Weather Update एजेंसी, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में ओडिशा, आंध्र प्रदेश और झारखंड शामिल हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है, ऐसे में इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई और गुजरात में भी भारी बारिश देखने को मिल रही है।
मौसम विभाग ने आज दक्षिण ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। जबकि, उत्तरी ओडिशा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तो कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 19 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 20 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम और भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी बना होने से नमी लगातार मिल रही है। इस कारण गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश के आसार हैं। हालांकि मानसून को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलने के कारण अभी प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला शुरू नहीं हो रहा है।
.jpg)
अब तक भारी बारिश का सामना कर रहे उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को इससे राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां मानसून कमजोर पड़ गया है। इसके चलते यहां हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इन राज्यों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राजस्थान, तमिलनाडु और केरल में भी येलो अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जुलाई को दक्षिण ओडिशा तट के उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना था, जो शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और ओडिशा और आसपास के उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रीत है। इसके चलते कुछ राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है।
The depression over Bay of Bengal off Odisha and adjoining north Andhra Pradesh coasts moved nearly west-northwestwards with a speed of 4 kmph during past 6 hours and lay centered at 2330 IST of 19th July, over the same region, about 40 km south-southwest of Puri (Odisha). pic.twitter.com/VarFeomrwc
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 19, 2024