.webp)
Weather Update एजेंसी, नई दिल्ली। उत्तर भारत में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। आगामी दिनों में भी इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बिहार के बक्सर में गुरुवार को 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो कि देशभर में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा दिल्ली, सहित उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्र और बिहार में भी कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो फिर हर गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक्सट्रीम हीट वेव का असर जारी है। जबकि झारखंड, बिहार और पंजाब के कई क्षेत्र में भी हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है। चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम झारखंड और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
.jpg)
बिहार में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। यहां हीटवेव के चलते 10 लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो लोग अचेत हो गए। इन दस लोगों में पटना के तीन, भोजपुर जिले के दो, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, सारण व सिवान के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई और अरवल में भी भी लू का असर देखने को मिल रहा है।