• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: उत्तर भारत में तबाही मचाती बारिश, राजस्थान में ड्रोन से युवक रेस्क्यू, स्कूलों में अवकाश घोषित

Weather Update Today 08 September: उत्तर भारत में भारी बारिश ने बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। राजस्थान के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ। उदयपुर ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 08 Sep 2025 07:36:33 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Sep 2025 07:36:33 AM (IST)
Weather Update: उत्तर भारत में तबाही मचाती बारिश, राजस्थान में ड्रोन से युवक रेस्क्यू, स्कूलों में अवकाश घोषित
Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से राजस्थान में हाहाकार

HighLights

  1. राजस्थान में बारिश से बाढ़ जैसे हालात
  2. उदयपुर में ड्रोन से युवक की जान बची
  3. उत्तराखंड-बिहार में आपदा से मौतें दर्ज

एजेंसी नई दिल्ली: उत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। राजस्थान के कई जिलों में रविवार को मूसलाधार वर्षा हुई, जिसके चलते निचले इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। उदयपुर में सेना ने ड्रोन की मदद से आयड़ नदी में फंसे एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके अलावा उदयपुर के अन्य इलाकों में भी सेना ने रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को बचाया।

naidunia_image

नदी में कार के साथ बह गया युवक

भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में एक कार बरसाती नदी में बह गई और एक युवक की डूबने से मौत हो गई। अजमेर के नसीराबाद में लगातार बारिश के बीच एक जर्जर मकान गिर गया। सिरोही जिले में एक जीप नदी में गिर गई, हालांकि चालक ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। जालौर और डूंगरपुर में भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।


दो बच्चे मलबे में दबे

अलवर जिले के खेड़ली सैयद गांव में एक घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से दो बच्चे मलबे में दब गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चित्तौड़गढ़ में बेचड़ नदी उफान पर है, जबकि कोटा में गांधी सागर बांध के तीन गेट और कोटा बैराज के पांच गेट खोलकर पानी की निकासी की गई है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम का असर

उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी मौसम का असर देखा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में तीन दिन धूप रहने के बाद रविवार को बारिश हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहा। यहां बीते 24 घंटों में एक राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल किया गया और 74 सड़कों पर यातायात फिर से शुरू किया गया। हालांकि कुल्लू में अभी भी दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 824 सड़कें बाधित हैं।

दिल्ली में थमा बारिश का सिलसिला

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला अब लगभग थम चुका है। हालांकि उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। यहां 5 से 10 मिनट की हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो जाता है, जिससे उमस और अधिक बढ़ जाती है। भारतीय मौसम विभाग ने 8 सितंबर सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया है।

बिहार के जमुई जिले में वर्षा के कारण एक कच्चे मकान की छत गिरने से परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं उत्तरकाशी के हर्षिल और धराली में आपदा के लगभग एक माह बाद भागीरथी नदी किनारे स्यूंणा गांव के पास से एक मानव अंग (पैर का पंजा) बरामद हुआ है। यह अंग पांच अगस्त को धराली और तेलगाड में आए सैलाब से लापता लोगों का हो सकता है। इस आपदा में कुल 69 लोग लापता हुए थे, जिनमें सेना के नौ जवान भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- मरीजों को राहत: सरकार ने 42 दवाओं के दाम घटाए, NPPA का आदेश; अब तय कीमतों पर ही बिकेंगी जीवनरक्षक दवाएं