• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Updates: लद्दाख और हिमाचल में आज भी हो सकती है बर्फबारी, दिल्ली से अभी नहीं जाएगी सर्दी

Weather Updates मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sun, 10 Mar 2024 07:46:14 AM (IST)Updated Date: Sun, 10 Mar 2024 08:28:56 AM (IST)
Weather Updates: लद्दाख और हिमाचल में आज भी हो सकती है बर्फबारी, दिल्ली से अभी नहीं जाएगी सर्दी
वहीं दूसरी ओर पंजाब के कुछ हिस्सों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है।

HighLights

  1. तेलंगाना और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का दबाव क्षेत्र निर्मित हुआ है।
  2. इस कारण बीते 24 घंटे में मौसम में काफी बड़ा बदलाव हुआ है।
  3. मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 14 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने कहा है कि 10 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी रह सकती है। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक , लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर पश्चिम भारत के साथ पश्चिमी हिमालय में मौसम प्रभावित हो सकता है। IMD के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भी मौसम सर्द बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र

तेलंगाना और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का दबाव क्षेत्र निर्मित हुआ है। इस कारण बीते 24 घंटे में मौसम में काफी बड़ा बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 से 14 मार्च के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं दूसरी ओर पंजाब के कुछ हिस्सों में 13 और 14 मार्च को बारिश हो सकती है। इधर मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना जताई है।


naidunia_image

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता

राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रविवार को भी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में स्थिरता बनी रहेगी। सोमवार और मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में पहुंच सकता है।