• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: ट्रेन की टिकट बुक कराते समय जरूर लें इंश्योरेंस, 10 लाख रुपए का मिलता है बीमा कवर

रेलवे की ओर से ट्रैवल इंश्योरेंस की प्रीमियम राशि सिर्फ 45 पैसे ही ली जाती है। इस पॉलिसी का लाभ ऐसे यात्रियों को भी नहीं मिलता है, जो जनरल कोच में सफर...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 21 May 2024 10:04:26 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 May 2024 02:03:03 PM (IST)
काम की खबर: ट्रेन की टिकट बुक कराते समय जरूर लें इंश्योरेंस, 10 लाख रुपए का मिलता है बीमा कवर
रेल यात्रा के दौरान यदि किसी भी तरह की दुर्घटना या नुकसान होता है तो इसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनी की ओर से की जाती है।

HighLights

  1. रेलवे की ओर से ट्रैवल इंश्योरेंस की प्रीमियम राशि सिर्फ 45 पैसे ही ली जाती है।
  2. इस पॉलिसी का लाभ ऐसे यात्रियों को भी नहीं मिलता है, जो जनरल कोच में सफर करते हैं।
  3. ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत यात्रियों को 10 लाख रुपए का कवर मिलता है।

बिजनेस डेस्क, इंदौर। ट्रेन का सफर कुछ लोगों के लिए काफी रोमांचक होता है और लंबी यात्रा के लिए हवाई यात्रा करने के बजाय ट्रेन से सफर करने को ही प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में यदि आप भी यात्रा के लिए ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं तो रेलवे की इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में भी जरूर जानकारी प्राप्त कर लें। भारतीय रेलवे हर पैसेंजर को Travel Insurance देता है। हालांकि यह इंश्योरेंस कवर ऐसे यात्रियों को ही मिलता है, जो टिकट बुक कराते समय इंश्योरेंस की राशि भी जमा करते हैं।

जानें क्या है रेलवे की इंश्योरेंस पॉलिसी

भारतीय रेलवे की ओर से ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी का लाभ सिर्फ ऐसे यात्रियों को ही दिया जाता है, जो ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं। इस पॉलिसी का लाभ ऐसे यात्रियों को नहीं मिलता है, जो ऑफलाइन यानी काउंटर से जाकर रेलवे टिकट लेते हैं। ऑनलाइन टिकट के दौरान भी ट्रैवल इंश्योरेंस कराना यात्री की इच्छा पर निर्भर करता है कि वह इंश्योरेंस कराना चाहता है या नहीं।


naidunia_image

जानें क्या है रेलवे इंश्योरेंस की प्रीमियम

रेलवे की ओर से ट्रैवल इंश्योरेंस की प्रीमियम राशि सिर्फ 45 पैसे ही ली जाती है। इस पॉलिसी का लाभ ऐसे यात्रियों को भी नहीं मिलता है, जो जनरल कोच में सफर करते हैं। ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत यात्रियों को 10 लाख रुपए का कवर मिलता है। रेल यात्रा के दौरान यदि किसी भी तरह की दुर्घटना या नुकसान होता है तो इसकी भरपाई इंश्योरेंस कंपनी की ओर से की जाती है। यदि किसी रेल हादसे में पैसेंजर की मौत हो जाती है तो 10 लाख रुपए की बीमा राशि भी दी जाती है।

ऐसे करें अपना ट्रैवल इंश्योरेंस

यदि आप भी ट्रेन से यात्रा के दौरान ट्रैवल इंश्योरेंस कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन ही टिकट बुकिंग करनी चाहिए। IRCTC की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग के दौरान आपको इंश्योरेंस कवर का विकल्प भी मिलता है। यदि आप इस ऑप्शन को चुनते हैं तो टिकट के साथ में प्रीमियम की राशि भी जोड़ दी जाती है। इंश्योरेंस कवर लेने के बाद यात्री को उसके Email ID और मोबाइल नंबर पर लिंक मिलता है, जिसमें Nominee Details भरनी होती है।