• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nari Shakti Vandan: 'पीएम मोदी जी को धन्यवाद', महिला आरक्षण बिल पर कंगना, ईशा गुप्ता और सपना चौधरी ने जताई खुशी

Nari Shakti Vandan Women Reservation Bill: इशा गुप्ता बोलीं- महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया तो आप लोग मुझे 2026 में देखेंगे।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 19 Sep 2023 05:01:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 19 Sep 2023 09:16:38 PM (IST)
Nari Shakti Vandan: 'पीएम मोदी जी को धन्यवाद', महिला आरक्षण बिल पर कंगना, ईशा गुप्ता और सपना चौधरी ने जताई खुशी
अभिनेत्री कंगना रनोट और ईशा गुप्ता।

HighLights

  1. सपना चौधरी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद।
  2. कंगना रनोट बोलीं- पहला दिन महिलाओं के नाम रहा।
  3. तानिया सचदेव सचदेव ने इसे ऐतिहासिक पल बताया।

Women Reservation Bill : नई दिल्ली। देश के संसदीय इतिहास में 19 सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा, इसमें पहला तो सभी सांसद आज से नई संसद में बैठे इसी के साथ लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को संसद भवन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बोलीं- बिल पास हो गया तो आप मुझे 2026 मे देखेंगे

महिला आरक्षण बिल पर एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कहा कि संसद के नए भवन में सत्र के पहले दिन महिला आरक्षण बिल पेश हो गया। इससे साफ है कि हमारा देश आगे कितनी तरक्की करेगा अगर हम किसी काम की शुरुआत देश की लक्ष्मी यानी महिलाओं के साथ करें। ईशा ने कहा कि बचपन से ही मेरा रुझान राजनीति की ओर रहा है। अगर महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया तो आप लोग मुझे 2026 में देखेंगे।


#WATCH | Delhi: On the Women's Reservation Bill, Actress Esha Gupta says, "It's a beautiful thing that PM Modi has taken this step during the first session in the new Parliament. It's a very progressive thought...I had thought of joining politics since childhood...Let's see if… pic.twitter.com/RgKjQrN8wf

— ANI (@ANI) September 19, 2023

ईशा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत ही सुंदर काम किया है। यह बहुत ही प्रगतिशील विचार है जिससे महिलाओं को समान अधिकार दिया जाएगा। यह एक देश की प्रगति के लिए सबसे बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका वादा किया था और इसे पूरा भी किया।

शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव बोलीं, यह ऐतिहासिक क्षण

शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, देश की संसद में जो भी महिला प्रतिनिधि आएंगी उनके लिए यह प्रोत्साहित करने की बात है। महिलाओं को जिन परेशानियों को सामना करना पड़ता है उसके लिए यह एक बड़ी बात है।

सपना चौधरी ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

naidunia_image

एक्ट्रेस सपना चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि अभी यह पहल की शुरुआत है, आगे ऐसे बहुत से बिल पास होने हैं। उन्होंने महिलाओं का इतना बड़ा समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

नए संसद भवन में पहला दिन महिलाओं के नाम रहा

एक्ट्रेस कंगना रनोट ने कहा कि नए संसद भवन में पहला सत्र महिलाओं उत्त्थान के लिए रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज किसी और मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने महिलाओं के लिए पहल करते हुए सशक्तिकरण का मुद्दा रखा। कंगना ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक बहुत ही अद्भुत विचार है, यह सब हमारे पीएम, केंद्र सरकार और देश की महिलाओं के उत्थान के प्रति उनकी विचारशीलता के कारण संभव हुआ है।