• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exit Poll 2024 Results: सरकार बनाने वाले को सीट देने में कंजूसी करते हैं एग्जिट पोल, तो क्या 400 पार से भी बड़ी जीत हासिल कर रहे मोदी?

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में एनडीए के लिए अधिकांश ने 350 से 390 सीट का अनुमान लगाया है। वहीं चार एग्जिट पोल ऐसे हैं, जिन्होंने एनडीए को 400 या ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 01 Jun 2024 05:00:00 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Jun 2024 07:24:13 AM (IST)
Exit Poll 2024 Results: सरकार बनाने वाले को सीट देने में कंजूसी करते हैं एग्जिट पोल, तो क्या 400 पार से भी बड़ी जीत हासिल कर रहे मोदी?
Exit poll result live: एग्जिट पोल से परिणाम का अनुमान लगता है। हालांकि सभी एग्जिट पोल सटीक नहीं होते हैं।

HighLights

  1. Exit Poll 2024 Results: 2009 में यूपीए को मिली थीं अनुमान से ज्यादा सीटें
  2. Exit Poll 2024: 2014 की मोदी लहर में एग्जिट पोल के नतीजों से ज्यादा सीट मिली थी भाजपा को
  3. Exit Poll Results: 2019 में भी मोदी के करिश्मे को पूरी तरह नहीं आंक पाए थे एग्जिट पोल

एजेंसी, नई दिल्ली (Exit Poll results 2024 Lok Sabha Election)। लोकसभा चुनाव में आखिरी चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल जारी कर दिए गए। एग्जिट पोल का 2009, 2014 और 2019 का रिकॉर्ड दर्शाता है कि एजेंसियां यह तो भांप लेती हैं कि सरकार किसकी बनने जा रही है, लेकिन सीट देने में कंजूसी कर जाती हैं या कितनी प्रचंड जीत होगी, इसका सही-सही आकलन नहीं कर पाती हैं। इस लिहाज से मानें तो इस बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 पार से भी बड़ी जीत दर्ज कर सकता है।

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में एनडीए के लिए अधिकांश ने 350 से 390 सीट का अनुमान लगाया है। वहीं चार एग्जिट पोल ऐसे हैं, जिन्होंने एनडीए को 400 या इससे अधिक सीट दी हैं।

Exit Poll results 2019 Lok Sabha Election: नहीं पढ़ पाए मोदी का करिश्मा

naidunia_image

2019 के लोकसभा चुनाव में 13 एजेंसियों ने एग्जिट पोल किए थे। इनका औसत अनुमान था कि नरेंद्र मोदी और भाजपा की अगुवाई में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। एनडीए को 306 सीट और यूपीए की 120 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन एनडीए को 353 सीटें मिलीं। अकेली भाजपा 303 सीट जीतने में कामयाब रही थी। यूपीए को 93 सीटें ही मिली थीं, जिसमें कांग्रेस की सीटों की संख्या 52 थी।


Exit Poll results 2014 Lok Sabha Election: मोदी लहर को भांपा, लेकिन कम

naidunia_image

2014 में आठ एग्जिट पोल हुए थे। मोदी लहर का अनुमान तो लगाया, लेकिन पूरी तरह नहीं। आठों एग्जिट पोल का औसत था कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 283 सीट मिलेंगी और कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए 105 सीट पर सिमट जाएगा। नतीजों में एनडीए को 336 सीट मिलीं, जिसमें भाजपा की 282 सीट थीं। वहीं, यूपीए को महज 60 सीटें मिलीं, जिनमें कांग्रेस का हिस्सा 44 सीटें था।

Exit Poll results 2009 Lok Sabha Election: यूपीए को कम आंका

naidunia_image

2009 में भी एग्जिट पोल सत्ताधारी यूपीए की सफलता को पूरी तरह नहीं आंक आए। अनुमान लगाया गया कि यूपीए को 195 और एनडीए को 185 सीटें मिलेंगी। जब परिणाम आया तो यूपीए को 262 सीट मिलीं, जिनमें 206 सीट कांग्रेस की थी। वहीं एनडीए की पारी 158 सीट पर सिमट गई, जिसमें भाजपा का हिस्सा 116 सीट का था।